स्पोर्ट्स डेस्क : चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्करम ने सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे तेज अर्धशतक के मामले में ग्रीम स्मिथ और रयान मैकलारेन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ग्रीम स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में जबकि रयान मैकलारेन ने भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे तेज अर्धशतक लगाया था।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए रयान रिकेल्टन के शतक की बदौलत अफगानिस्तान को 6 विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए। रयान के अलावा टेम्बा बावुमा (58), रासी वैन डेर डुसेन (52), एडेन मार्कराम (51) के अर्धशतकों ने दक्षिण अफ्रीका को 300 का आंकड़ा पार करने में मदद की। इससे चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका ने चौथी बार 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया। हालांकि दक्षिण अफ्रीका का केनिया के खिलाफ 2002 में 316 रन का रिकॉर्ड अभी भी कायम है जो द. अफ्रीका द्वारा चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर है।
चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका के लिए 300 से ज्यादा का स्कोर
316/5 बनाम केनिया, कोलंबो आरपीएस, 2002
315/6 बनाम अफगानिस्तान, कराची, 2025
305 बनाम भारत, कार्डिफ़, 2013
301/9 बनाम इंग्लैंड, सेंचुरियन, 2009
चैम्पियंस ट्रॉफी में एक पारी में चार (या ज़्यादा) 50 से ज़्यादा का स्कोर
4 - भारत बनाम पाकिस्तान, एजबेटसन, 2017
4 - दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, कराची, 2025
चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज 50 रन (गेंदों के हिसाब से)
33 - एडेन मार्कराम बनाम अफगानिस्तान, कराची, 2025
40 - ग्रीम स्मिथ बनाम श्रीलंका, सेंचुरियन, 2009
40 - रयान मैकलारेन बनाम भारत, कार्डिफ, 2013