अहदाबाद : अभिषेक शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मात्र 15 रन बनाकर एक बार फिर से ऑरेंज कैप तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए है। वहीं कगिसो रबाडा 16 विकेटों के साथ पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हो गए है। ऑरेज कैप तालिका में कम अंतर पर कब्जा देखने को मिल रहा हैं। जैसे KKR के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने केवल 15 रन बनाए, लेकिन यह केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) से 7 रन आगे निकलने और शीर्ष स्थान वापस हासिल करने के लिए काफी था।
हाइनरिक क्लासन अवसर का फायदा नहीं उठा सके, इसलिए राहुल (433 रन) का दूसरा स्थान सुरक्षित है। क्लासन ने केकेआर के खिलाफ 11 रन बनाए और अब उनके 425 रन हैं। उनके बाद राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के वैभव सूर्यवंशी (404 रन) हैं और फिर शीर्ष पांच में नया नाम जुड़ा है। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज बी साई सुदर्शन ने हालिया शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 41 गेंदों में 57 रन बनाए और 385 रन तक पहुंच गए हैं।
शुभमन गिल, प्रभसिमरन सिंह, जॉस बटलर और श्रेयस अय्यर रविवार को अधिक रन नहीं बना सके, लेकिन इशान किशन ने 42 रन बनाकर कुल 354 रनों के साथ नौवें स्थान पर जगह बनाई, जबकि ट्रैविस हेड ने भी अपनी हालिया फॉर्म जारी रखते हुए 28 गेंदों में 61 रन बनाए और 12वें स्थान तक पहुंच गए।
वहीं पर्पल कैप तालिका की बात की जाए तो कगिसो रबाडा ने पिछले छह मैचों में 12 विकेट ले लिए हैं और तेज़ी से ऊपर चढ़ते हुए 16 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जो कि रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज से केवल एक विकेट पीछे हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा को फिर बाहर बैठना पड़ा, इशान मलिंगा को कोई विकेट नहीं मिला, राशिद खान को केवल एक विकेट मिला, लेकिन मोहम्मद सिराज और कार्तिक त्यागी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट लिए। इससे उनके सीजन के विकेट 11 तक पहुंच गए, जिससे वे शीर्ष 10 में बने हुए हैं।