Sports

कराईकुडी , तमिलनाडू ( निकलेश जैन ) भारतीय महिला सीनियर शतरंज चैंपियनशिप में सातवे राउंड में एयर इंडिया की भक्ति कुलकर्णी नें टॉप सीड पीएसपीबी की सौम्या स्वामीनाथन को पराजित करते हुए 6.5 अंको के साथ एकल बढ़त हासिल कर ली है ।गुर्न्फ़ील्ड ओपनिंग में हुए इस मुक़ाबले में सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए भक्ति नें 39 चालों में पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन सौम्या स्वामीनाथन को हार का स्वाद चखाया ।  अभी तक हुए सात मुकाबलों में भक्ति नें यह छठी जीत दर्ज की । उनके साथ ही अब रक बढ़त पर चल रही दिल्ली की वन्तिका अग्रवाल नें आंध्र प्रदेश की प्रत्युशा बोड़ा से ड्रॉ खेला और वह 6 अंक के साथ अब दूसरे स्थान पर पहुँच गयी है ।

राउंड 7 के बाद एयर इंडिया की भक्ति कुलकर्णी 6.5 , दिल्ली की वन्तिका अग्रवाल 6 तो ,तमिलनाडू की नंधिधा पीवी और मिशेल कैथरीना ,आंध्रा प्रदेश की प्रत्युशा बोदा ,और एयर इंडिया की मीनाक्षी सुब्रमण्यम 5.5 अंक पर खेल रही है

Rank after Round 7

Rk. SNo   Name FED Rtg Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5  w-we
1 2 WGM Kulkarni Bhakti IND 2388 AI 6,5 0,0 30,0 32,5 29,50 6 1,26
2 10 WIM Vantika Agrawal IND 2243 DEL 6,0 0,0 30,5 33,0 27,00 5 1,85
3 9 WIM Nandhidhaa P V IND 2259 TN 5,5 0,0 28,0 31,0 22,25 5 0,23
4 12 WIM Michelle Catherina P IND 2226 TN 5,5 0,0 27,0 30,0 23,00 4 0,09
5 8 WIM Pratyusha Bodda IND 2265 AP 5,5 0,0 27,0 29,5 22,50 5 -0,17
6 18 WGM Meenakshi Subbaraman IND 2163 AI 5,5 0,0 27,0 29,5 22,50 4 1,06
7 1 WGM Soumya Swaminathan IND 2402 PSPB 5,0 0,0 30,0 33,0 21,50 4 -0,69
8 3 WIM Divya Deshmukh IND 2373 MAH 5,0 0,0 29,5 32,5 20,75 4 -0,66
9 30   Potluri Saye Srreezza IND 1999 TEL 5,0 0,0 27,0 28,5 16,50 5 1,19
10 20 WFM Jain Nityata IND 2135 MP 5,0 0,0 26,5 30,0 19,50 5 0,16