Sports

इंदौर ,मध्य प्रदेश (निकलेश जैन) मेयर कप इंदौर इंटरनेशनल शतरंज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच गया है और इसके साथ ही नौवे राउंड में हुए दो बड़े उलटफेर के चलते पहली बार में ही यह खिताब किसी भारतीय खिलाड़ी के नाम होना तय हो गया है । नौवे राउंड के पहले रूस के बोरिस शावचेंकों 6.5 अंक बनाकर और जॉर्जिया के लेवान पेंटसूलिया 6 अंक बनाकर 6 अन्य भारतीय खिलाड़ियों के साथ खिताब की दौड़ में शामिल थे पर नौवे राउंड में पहले बोर्ड पर तीसरे वरीय बोरिस को भारत के 15वे वरीय नितीश बेरुलकर नें पराजित करते हुए उन्हे ख़िताबी दौड़ से बाहर कर दिया तो अब नितीश के पास खिताब जीतने का सुनहरा मौका है । 6.5 अंक पर भारत के हर्ष सुरेश से अरोण्यक घोष और दीपन चक्रवर्ती नें औदि अमेय से बाजी ड्रॉ खेली । लेकिन चौंथे बोर्ड पर वापसी की कोशिश कर रहे टॉप सीड जॉर्जिया के लेवान पेंटसूलिया को भारत के वियानी अंटोनिओ नें पराजित करते हुए बड़ा उलटफेर किया और अब 9 राउंड के बाद नितीश और वियानी दोनों 7.5 अंक बनाकर खिताब के बेहद करीब है जबकि 7 अंको पर हर्ष ,औदि ,दीपन और अरोण्यक के होने से खिताब किसी भारतीय के पास जाना तय हो चुका है ।

Rank after Round 9

Rk.     Name FED Rtg Pts.
1   IM Nitish, Belurkar IND 2426 7,5
2   IM Viani, Antonio Dcunha IND 2385 7,5
3   IM Aronyak, Ghosh IND 2534 7
4   FM Harsh, Suresh IND 2261 7
5   GM Deepan, Chakkravarthy J. IND 2432 7
6   IM Audi, Ameya IND 2387 7
7   GM Krasenkow, Michal POL 2527 6,5
8   GM Mchedlishvili, Mikheil GEO 2568 6,5
9   GM Paichadze, Luka GEO 2515 6,5
10   GM Savchenko, Boris FID 2540 6,5
11   GM Stupak, Kirill FID 2413 6,5
12   IM Padmini, Rout IND 2388 6,5
13     Dhananjay, S IND 2234 6,5
14   GM Mirzoev, Azer AZE 2437 6,5
15     Arpan, Das IND 1981 6,5
16   IM Mehar, Chinna Reddy C.H. IND 2405 6,5
17   IM Utsab, Chatterjee IND 2338 6,5
18   IM Anuj, Shrivatri IND 2407 6,5
19   GM Teterev, Vitaly FID 2377 6,5
20     Kaustuv, Kundu IND 2217 6,5