साइप्रस ( निकलेश जैन ) फ़ीडे महिला कैंडिडेट शतरंज से भारत के लिए बड़ी खबर आ रही है , भारत की आर वैशाली नें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आज हुए 11वें राउंड में रूस की अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना को केल मोहरो से एंडगेम में सटीक खेल से पराजित कर दिया , केल मोहरो से खेल रही वैशाली नें गोर्याचकिना के हाथी को अपनी शातिर चालों से कुछ यूँ फसाया की गोर्याचकिना को अपना हाथी ऊँट के बदले देना पड़ा और फिर वैशाली नें अपने राजा घोड़े और बच्चे हुए हाथी से मिलकर खेल को 45 चालों में अपने नाम कर लिया अब इस जीत से वैशाली 7 अंकों के साथ ना सिर्फ़ सबसे आगे बनी हुई बल्कि उनके पीछे चल रही चीन की जू जिनर और यूक्रेन की अन्ना मुज्यचुक से उनकी बढ़त 1 अंक की हो गई है , जू को आज भारत की आर वैशाली नें ड्रा पर रोक लिया जबकि अन्ना नें रूस की लग्नों कैटरिना से ड्रा खेला , वैशाली को अब बचे हुए तीन राउंड में चीन की जू जिनर , तान झोंगायी और रूस की लग्नों कैटरिना से मुकाबला खेलना है .