Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 के 21वें मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Rajasthan Royals को 57 रनों से हराया। मुकाबला Rajiv Gandhi International Stadium में खेला गया, जहां राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। टीम की ओर से Ishan Kishan ने 44 गेंदों में 91 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा Heinrich Klaasen ने 40 रन बनाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। राजस्थान के लिए Jofra Archer ने 2 विकेट झटके, जबकि संदीप शर्मा, तुषार पांडे और रियान पराग को 1-1 सफलता मिली।

217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही। हैदराबाद के युवा गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही आईपीएल मैच के पहले ओवर में तीन विकेट लेकर सनसनी मचा दी। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रेटोरियस को आउट कर राजस्थान को शुरुआती झटके दिए। टीम ने महज 9 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद Ravindra Jadeja और लुआन-ड्रे प्रेटोरियस ने पारी को संभालने की कोशिश की और स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन बाकी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने से टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस जीत के साथ हैदराबाद ने महत्वपूर्ण अंक हासिल किए, जबकि राजस्थान को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, 8 अंकों के साथ राजस्थान अब भी पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।

प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे