Sports

जालन्धर : 2020 भारतीय क्रिकेट के लिए विवाद रहा। इस दौरान खिलाड़ी ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रैस, अंपायर, प्रबंधन भी सवालों के घेरों में आ गए। रोहित शर्मा के मामले ने बीसीसीआई और खिलाडिय़ों में तालमेल के बीच आई एक बड़ी खाई की ओर इशारा किया। पेश है क्रिकेट से जुड़े ऐसे पांच बड़े मामले जिसपर सारा साल चर्चा होती रही।

रोहित बनाम बी.सी.सी.आई.

Cricket Year Ender 2020, Cricket in 2020, Biggest cricket Controversies in 2020, Rohit sharma, Suresh Raina, MS Dhoni, Anushka Sharma
आई.पी.एल. में रोहित शर्मा चोटिल हुए। उधर, बी.सी.सी.आई. ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे से उनका नाम निकाल दिया। कहा- रोहित फिट नहीं हैं। लेकिन इधर रोहित खुद को फिट घोषित कर मुंबई इंडियंस के लिए मैच खेलने मैदान पर उतर गए। रोहित के कदम से बी.सी.सी.आई. की किरकरी हुई।

अनुष्का बनाम गावस्कर

Cricket Year Ender 2020, Cricket in 2020, Biggest cricket Controversies in 2020, Rohit sharma, Suresh Raina, MS Dhoni, Anushka Sharma
आई.पी.एल. में सुनील गावस्कर ने पत्नी के साथ क्रिकेट खेलते की विराट की एक वीडियो पर कमैंट किया तो बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का गुस्सा गईं। उन्होंने गावस्कर को कॉमैंट्री से हटाने तक की मांग कर दी। गावस्कर ने कहा- वह महिलाओं की इज्जत करते हैं। उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया।

रैना बनाम सी.एस.के.

Cricket Year Ender 2020, Cricket in 2020, Biggest cricket Controversies in 2020, Rohit sharma, Suresh Raina, MS Dhoni, Anushka Sharma
यू.ए.ई. में आई.पी.एल. 13 शुरू होने से पहले ही रैना अचानक स्वदेश लौट आए। कहा गया- टीम कप्तान धोनी के साथ उनका कमरे को लेकर विवाद हुआ। मैनेजमैंट ने भी सख्त बयान दिए। बाद में पता चला कि रैना के परिवार वालों की पंजाब में हत्या हो गई है। अब रैना के दोबारा टीम से जुडऩे की खबर है।

धोनी बनाम वाइड बॉल

Cricket Year Ender 2020, Cricket in 2020, Biggest cricket Controversies in 2020, Rohit sharma, Suresh Raina, MS Dhoni, Anushka Sharma
चेन्नई और हैदराबाद के बीच मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के रवैये पर सवाल उठे। अंपायर पॉल रीफेल ने शार्दुल ठाकुर की एक गेंद को वाइड करार दे दिया। धोनी निर्णय से गुस्साए और अंपायर की ओर इशारा करने लगे। रीफेल ने तुरंत डिसीजन बदल दिया। इस पर विवाद हुआ।

36 रन पर सिमटी इंडिया

Cricket Year Ender 2020, Cricket in 2020, Biggest cricket Controversies in 2020, Rohit sharma, Suresh Raina, MS Dhoni, Anushka Sharma
टैस्ट क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टैस्ट की दूसरी पारी में महज 36 रनों पर ऑल आऊट हो गई। यह भारतीय टीम का टैस्ट क्रिकेट में सबसे न्यूनतम स्कोर है। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया था।