मुंबई : गुजरात जायंट्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेयर नेट साइवर-ब्रंट ने शानदार खेल दिखाते हुए सीजन का पांचवां अर्धशतक जड़ दिया। वह ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली पहली प्लेयर हैं। वह सीजन में 400 से ज्यादा रन बना चुकी है। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने गुजरात के खिलाफ अपनी टीम को जोरदार शुरूआत दी।
WPL सीजन में सबसे ज्यादा 50 से ज़्यादा स्कोर
5 - 2025 में नैट साइवर-ब्रंट
4 - 2023 में ताहलिया मैकग्राथ
4 - 2024 में मेग लैनिंग
4 - 2025 में एलीस पेरी
WPL में पहली पारी का सर्वोच्च स्कोर
225/5 - यूपी बनाम बेंगलुरु, लखनऊ, 2025
223/2 - दिल्ली बनाम बेंगलुरु, ब्रेबोर्न, 2023
213/4 - मुंबई बनाम गुजरात, ब्रेबोर्न, 2025
211/4 - दिल्ली बनाम यूपी, मुंबई, 2023
207/5 - मुंबई बनाम गुजरात, मुंबई, 2023
डब्ल्यूपीएल प्लेऑफ में नेट-साइवर ब्रंट
72* (38) बनाम यूपी, डीवाई पाटिल, एलिमिनेटर 2023
60* (55) बनाम दिल्ली, ब्रेबोर्न, फाइनल, 2023
23(17) बनाम आरसीबी, दिल्ली, एलिमिनेटर, 2024
77(41) बनाम गुजरात, ब्रेबोर्न, एलिमिनेटर, 2025
ऐसी रही मुंबई की पारी
नैट साइवर-ब्रंट और हेली मैथ्यूज की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 71 गेंद में 133 रन की साझेदारी से मुंबई इंडियंस ने बृहस्पतिवार को यहां गुजरात जायंट्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) एलिमिनेटर मैच में चार विकेट पर 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पावरप्ले में सतर्कता से बल्लेबाजी करने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने गुजरात के गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के हर क्षेत्र में चौके और छक्के जड़े। साइवर-ब्रंट ने 41 गेंद में 77 रन की पारी खेली। मैथ्यूज ने भी 50 गेंद में 77 रन का योगदान दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 36 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।