Sports

खेल डैस्क : बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में 23 फरवरी को डब्ल्यूपीएल 2024 (WPL 2024) की ओपनिंग सेरेमनी होगी जिसमें शाहरुख खान समेत बड़े फिल्मी सितारे परफॉर्म करते नजर आएंगे। मेगा इवेंट से पहले बीसीसीआई (BCCI) बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक उद्घाटन समारोह आयोजित करेगा। 

 

 

डब्ल्यूपीएल उद्घाटन समारोह विवरण
दिनांक :
23 फरवरी, (शुक्रवार)
समय : शाम 06:30 बजे
स्थान : एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
ओपनिंग सेरेमनी में कार्तिक आर्यन के अलावा कई बॉलीवुड सितारे हिस्सा लेंगे। पिछले साल बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी, कृति सेनन सितारों ने ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया। वहीं, सिंगर एपी ढिल्लों ने अपने गानों से फैन्स का दिल जीता था।

डब्ल्यूपीएल लाइव स्ट्रीमिंग विवरण
ओपनिंग सेरेमनी JioCinema ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है। स्पोर्ट्स 18 के पास टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार होंगे।

 

 

WPL 2024 opening ceremony, cricket news, sports, WPL 2024, WPL 2024 उद्घाटन समारोह, क्रिकेट समाचार, खेल


डब्ल्यूपीएल की टीमें
दिल्ली कैपिटल्स : कप्तान मेग लेनिंग
गुजरात जायंट्स : कप्तान बेथ मूनी
मुंबई इंडियंस : कप्तान हरमनप्रीत कौर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : कप्तान स्मृति मंधाना
यूपी वारियर्स : कप्तान एलिसा हेली
डब्ल्यूपीएल 2024 में 5 टीमें खेलने वाली हैं। टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम होम-एंड-अवे, डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप में हर दूसरी टीम से 2 बार खेलेगी। डबल राउंड-रॉबिन लीग के बाद शीर्ष 3 टीमें कुल अंकों के आधार पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती हैं। सबसे अधिक अंक वाली टीमें फाइनल खेलेगी।

 

 

Sports

 


WPL 2024 का पूरा शेड्यूल
23 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
24 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
25 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
26 फरवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
27 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
28 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
29 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
1 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
2 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
3 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
4 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु
5 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
6 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
7 मार्च: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
8 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
9 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, दिल्ली
10 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली
11 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
12 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली
13 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, दिल्ली
15 मार्च: एलिमिनेटर, दिल्ली
17 मार्च: फाइनल, दिल्ली