Sports

खेल डैस्क : रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने भारत के लिए टेस्ट में नंबर 6 या उससे नीचे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को पीछे छोड़ दिया। अश्विन 3112 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। खेल से पहले उन्हें तीन रनों की जरूरत थी और दूसरे दिन उन्होंने यह काम आसानी से पूरा कर लिया।

टेस्ट में नंबर 6 या उससे नीचे से सर्वाधिक रन (भारत के लिए)
5116 - कपिल देव
4717 - महेंद्र सिंह धोनी
3112 - रविचंद्रन अश्विन*
(6 रन बनाते वक्त)
3108 - वीवीएस लक्ष्मण
2696 - रवीन्द्र जड़ेजा*

इससे पहले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 29वां शतक लगाया था। यह विराट का कुल मिलाकर 76वां शतक था। इसके अलावा रवींद्र जड़ेजा भी अर्धशतक जमाने में सफल रहे। रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने भी ओपनिंग पार्टनरशिप करते हुए अर्धशतक जड़े थे।