Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता वीबी चंद्रशेखर का गुरुवार को चेन्नई में आत्महत्या कर ली। तमिलनाडु के इस पूर्व बल्लेबाज का छह दिन बाद 58वां जन्मदिन था। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्तावीबी चंद्रशेखर ने कर्ज के कारण तनाव के चलते आत्महत्या की। ऐसे में वीबी चंद्रशेखर के निधन पर पूरे क्रिकेट जगत ने ट्विटर पर शोक वक्त किया।

वही भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल पर श्रृद्धांजलि दी, ‘बीसीसीआई को यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीबी चंद्रशेखर अब दुनिया में नहीं हैं। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं।' 

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने ट्वीट किया, 'बेहद दुखद खबर...वीबी...बहुत जल्दी चले गए। हैरान हूं। परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं।

 

लक्ष्मण ने ट्वीट कर लिखा, 'अपने जिगरी दोस्त चंद्रशेखर के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'