नई दिल्ली : Waqar Younis ने ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से 61 रन की करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम की रणनीतिक गलतियों पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि जैसे ही भारत ने 175 रन का स्कोर खड़ा किया, मैच पाकिस्तान की पहुंच से बाहर हो गया। भारत ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सुपर 8 में जगह बना ली। वहीं Salman Agha की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम के लिए अब सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदें नामीबिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप मुकाबले पर टिकी हैं।
‘पहली पारी में ही हार गया पाकिस्तान’
स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में वकार यूनिस ने कहा कि पाकिस्तान ने पहली पारी में ही मैच गंवा दिया।
'जैसे ही भारत 175 तक पहुंचा, मैच पाकिस्तान की पहुंच से बाहर हो गया। गेंद स्पिन हो रही थी और Suryakumar Yadav ने शानदार तरीके से गेंदबाजी में बदलाव किए। उन्होंने नई गेंद Hardik Pandya को सौंपी। Jasprit Bumrah हमेशा की तरह बेहतरीन रहे, उन्होंने स्टंप पर अटैक किया और स्विंग-सीम दोनों हासिल की। पाकिस्तान के लिए वापसी करना बेहद मुश्किल हो गया।'
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के स्पिनरों को जितनी मदद मिल रही थी, उसका उतना बेहतर इस्तेमाल नहीं किया गया, जितना भारत ने किया।
उस्मान तारिक को देर से लाना पड़ा भारी
वकार यूनिस ने आगे कहा कि Usman Tariq को देर से गेंदबाजी पर लाना पाकिस्तान के लिए नुकसानदायक साबित हुआ।
'सलमान अली आगा ने उस्मान तारिक को जल्दी गेंद नहीं थमाई। वह शानदार गेंदबाजी कर रहे थे—एक विकेट और सिर्फ 24 रन दिए। लेकिन जब तक उन्हें मौका मिला, Ishan Kishan काफी नुकसान कर चुके थे। अगर भारत 175 की जगह 140 या 150 पर रुकता, तो मैच अलग हो सकता था।'
इशान किशन की तूफानी पारी से बना बड़ा स्कोर
Ishan Kishan की 40 गेंदों में 77 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने 175/7 का स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में कोलंबो में बना सबसे बड़ा स्कोर रहा।
176 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती स्पेल में तीन विकेट झटके और पाकिस्तान पर दबाव बना दिया। Usman Khan ने 44 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन Axar Patel ने उनका विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।