Sports

स्पोट्र्स डेस्क : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग (Virender Sehwag) अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जाने जाते है। सहवाग ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को बीसीसीआई के सलाना अनुबंध से बाहर करने पर कहा है कि बीसीसीआई (BCCI) ने धोनी को इशारा दे दिया है कि उनका आस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी-20 विश्व कप (ICC T20 world Cup 2020) के लिए विकल्प ढूंढ लिया गया है। 

महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई के करार बाहर होने की वजह 

सहवाग ने धोनी को बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए जाने का समर्थन भी किया। उन्होंने कहा- सलाना अनुबंध चयनकर्ताओं द्वारा तैयार किए जाते हैं। क्योंकि धोनी ने पिछले 6-7 महीनों में एक भी अंतर्राष्ट्रीय या प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला। इसी वजह से वह करार से बाहर हो गए। अगर वह प्रथम श्रेणी मैच ही खेल लेते तो वह करार में बरकरार रह सकते थे। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

महेंद्र सिंह धोनी संन्यास की खबरें

गौरतलब हो कि धोनी क्रिकेट विश्व कप के बाद से ही भारतीय टीम के लिए उपलब्ध नहीं है। धोनी को सलाना कॉट्रैक्ट से बाहर करने के बाद पर धोनी के संन्यास की खबरें आने लगी थी और सोशल मीडिया पर थैंक्यू धोनी ट्रेंड करने लग गया था। अब न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर भी धोनी का नाम न होने के कारण अब उनके प्रशंसक उन्हें आईपीएल (IPL) में ही देख पाएंगे।