Sports

बुकारेस्ट , रोमानिया ( निकलेश जैन )  ग्रैंड चैस टूर 2026 के पहले क्लासिकल टूर्नामेंट सुपर क्लासिकल का खिताब जर्मनी के विंसेंट केमर नें अपने नाम कर लिया है , विंसेंट नें आख़िरी राउंड में नीदरलैंड के यॉर्डन वान फारेस्ट को पराजित करते हुए अपना ग्रैंड चैस क्लासिकल टाइटल अपने नाम किया है , पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने शानदार खेल दिखाया हालांकि सातवें राउंड में उज़्बकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव से हारने के बाद ऐसा लगा की वह शायद विजेता ना बन पाये पर उन्होंने शानदार वापसी की और 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे , यूएसए के फैबियानो कारुआना 5.5 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रहे , अंतिम राउंड में उन्हें फ्रांस के मैक्सिम लाग्रेव नें ड्रा पर रोककर खिताब नहीं जीतने दिया वही ख़राब शुरुआत करने वाले सिंदारोव नें आख़िरी तीन राउंड में वापसी करते हुए दो जीत के साथ 5 अंक बनाये और तीसरे स्थान पर रहे . 4.5 अंकों पर यूएसए के वेस्ली सो , नीदरलैंड के अनीश गिरी और यॉर्डन फारेस्ट , भारत के आर प्रज्ञानंदा , फ्रांस के मैक्सिम लाग्रेव और रोमानिया के बोगदान डेनियल टाईब्रेक के आधार पर क्रमशः चौंथे से नौवे स्थान पर रहे .