Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है। धोनी टीम के लिए इस सीजन फिनिशर का रोल बखूबी निभा रहे हैं। टूर्नामेंट में जहां धोनी अंतिम ओवरों में अपने गगनचुंबी छक्कों से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं, वहीं उनकी बेटी जीवा सिंह घोनी भी काफी सुर्खियों में हैं। जीवा की आए दिन कोई ना कोई प्यारी तस्वीर या वीडियो वायरल हो रही है। हाल ही में जीवा की एक ओर वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह फुटबॉल खेल रही हैं। इस वीडियो में धोनी को उनके साथ खेलते हुए देखा जा सकता है।

 
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, इसमें धोनी के साथ जीवा को देखा जा सकता है और धोनी जिस अंदाज में गगनचुंबी छक्के लगाते हैं जीवा भी उसी अंदाज में फुटबॉल को किक मारती हुईं नजर आ रही है। इस वीडियो में एक और छोटा बच्चा नजर आ रहा है, जो जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी कर रहा है।

 

 

 


 

आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में दिख रहे धोनी

आईपीएल 2023 में धोनी को ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है, लेकिन वह जब-जब मैदान में उतरे हैं। उन्होंने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता है। धोनी इस सीजन में 11 मैचों की 7 पारियों में 200 की स्ट्राइक रेट से कुल 76 रन बना चुके हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 8 छक्के और 2 चौके निकले हैं।