Sports

काटोलिका ,इटली ( निकलेश जैन ) वेरगानी कप इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट में भारत के लिए बड़ी अच्छी खबर आई है और अंतिम तीन राउंड के अपने बेहतरीन खेल के चलते भारत के पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन ग्रांड मास्टर रोहित ललित बाबू नें बेहतर टाईब्रेक के आधार पर लंबे समय बाद विदेशी धरती पर कोई खिताब हासिल कर लिया है । ललित बाबू की जीत का मुख्य कारण बना ईरान के अमीन तबातबाई के खिलाफ आठवे राउंड में उनकी शानदार जीत , सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए उन्होने किंग्स इंडियन डिफेंस में बेहतरीन आक्रमण और सक्रिय खेल से 41 चालों में शानदार जीत हासिल की और बढ़त बना ली ,इसके बाद आखिरी नौवे राउंड में उन्होने काले मोहरो से बुल्गारिया के नुर्ग्युल सालिमोवा से ड्रॉ खेलते हुए 7 अंक बना लिए । रोहित ललित बाबू के अलावा यूएसए के नीमन हंस मोके , उक्रेन के ग्रांड मास्टर बेर्नद्स्किय वितालय और बुल्गारिया के नुर्ग्युल सालिमोवा भी 7 अंक बनाने में सफल रहे पर टाईब्रेक के आधार पर सभी क्रमशः पहले से चौंथे स्थान पर रहे । भारत के अन्य खिलाड़ियों में भारत सुब्रमण्यम 6.5 अंक बनाकर सातवे ,6 अंक बनाकर मोक्ष अमित दोषी 17वे ,5.5 अंक बनाकर प्रणीत वुपाला 19वे ,अर्जुन कल्याण 20वे  ,इनियन पी 25वे ,राकेश जेना 29वे और मृत्युंजय महादेवन 32वे स्थान पर रहे ।

Final Ranking after 9 Rounds

Rk. SNo     Name sex FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3 
1 9   GM Lalith Babu M R   IND 2548 7,0 52,0 2430 39,25
2 2   GM Niemann Hans Moke   USA 2645 7,0 51,5 2413 39,00
3 8   GM Bernadskiy Vitaliy   UKR 2589 7,0 50,5 2463 38,25
4 44   IM Salimova Nurgyul w BUL 2353 7,0 48,0 2416 33,75
5 1   GM Korobov Anton   UKR 2699 6,5 53,5 2496 37,25
6 13   GM Lodici Lorenzo   ITA 2524 6,5 52,0 2456 35,25
7 21   IM Bharath Subramaniyam H   IND 2476 6,5 50,5 2443 31,00
8 22   IM Ioannidis Evgenios   GRE 2466 6,5 50,0 2434 32,75
9 6   GM Lagarde Maxime   FRA 2632 6,5 48,5 2448 33,25
10 3   GM Tabatabaei M. Amin   IRI 2643 6,0 53,5 2483 33,50
11 7   GM Thybo Jesper Sondergaard   DEN 2592 6,0 53,0 2470 33,00
12 24   IM Pantzar Milton   SWE 2434 6,0 51,5 2423 32,50
13 29   IM Gilevych Artem   ITA 2407 6,0 49,5 2388 30,50
14 17   GM Dvirnyy Danyyil   ITA 2492 6,0 48,0 2360 31,75
15 16   GM Brunello Sabino   ITA 2503 6,0 45,5 2318 29,25
16 41   FM Klabis Rokas   LTU 2356 6,0 45,0 2270 25,75
17 37   IM Moksh Amit Doshi   IND 2368 6,0 42,5 2279 26,25
18 5   GM Short Nigel D   ENG 2633 5,5 50,0 2358 25,75
19 25   CM Prraneeth Vuppala   IND 2417 5,5 49,5 2425 28,50
20 11   GM Arjun Kalyan   IND 2532 5,5 49,5 2367 25,75
21 15   GM Alsina Leal Daniel   ESP 2507 5,5 49,0 2403 25,50
22 31   FM Martinovici Ilia   MDA 2398 5,5 46,0 2403 23,00
23 14   GM Nikolov Momchil   BUL 2508 5,5 45,5 2329 26,00
24 4   GM Kozul Zdenko   CRO 2639 5,5 45,0 2332 24,75
25 10   GM Iniyan P   IND 2540 5,5 44,5 2290 23,25