Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : वैभव सूर्यवंशी इस IPL सीजन की जान रहे हैं। IPL 2025 में सभी को हैरान करने वाले सूर्यवंशी ने इस बार भी अपनी लय जारी रखी है। जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हुए सूर्यवंशी ने 10 पारियों में 237.65 के स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। सूर्यवंशी के भारतीय टीम में एंट्री की अटकलें लग रही हैं वहीं RCB के स्टार खिलाड़ी जितेश शर्मा ने उन्हें "गैर-पेशेवर" कहा था। 

जितेश ने पिछले साल इंडिया 'ए' एशिया कप में सूर्यवंशी की कप्तानी की थी, ने IPL 2026 से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर एबी डिविलियर्स के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की थी। यह तब हुआ जब दक्षिण अफ्रीका के इस महान खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर की तारीफ की थी। जितेश ने कहा था, 'वह पेशेवर नहीं है। मैं आपको यह बता सकता हूं। हर कोई उसे पेशेवर बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह कभी पेशेवर बन पाएगा। वह मैदान पर तो पेशेवर हो सकता है, लेकिन मैदान के बाहर नहीं। मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं। मैं उससे कहता हूं कि रात में आइसक्रीम न खाए।' 

'वह पेशेवर नहीं है' वाली टिप्पणी को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया, सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गई और बाद में जब इस सीजन की शुरुआत में गुवाहाटी में वैभव ने RCB के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेली, तो जितेश की आलोचना करने के लिए इस टिप्पणी का इस्तेमाल किया गया। RCB के सोशल मीडिया चैनल पर Mr Nags से बात करते हुए जितेश से इस टिप्पणी के बारे में पूछा गया और यह भी पूछा गया कि उन्होंने इस पर सफाई देना क्यों जरूरी समझा। वह अपने रुख पर कायम रहे और उन्होंने समझाया कि वैभव "गैर-पेशेवर" सिर्फ इस मायने में हैं कि वह अभी भी एक बच्चा है, जिसे आइसक्रीम जैसी छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेना पसंद है। 

उन्होंने कहा, 'क्योंकि वह वैसा ही है। देखिए, वह मेरा बहुत करीबी दोस्त है, इसलिए मैं उसे कुछ भी कह सकता हूं। डिविलियर्स ने मुझसे पूछा कि कौन सा युवा खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा स्टार बन सकता है, और मैंने तुरंत वैभव सूर्यवंशी। जब उन्होंने पूछा क्यों, तो मैंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि उसके पास तकनीक है और मैंने उसकी कड़ी मेहनत देखी है। मैंने उनसे कहा, ‘वैभव तीनों फॉर्मेट में अपना दबदबा बना सकता है।’ 

जब उन्होंने कहा कि वह प्रोफेशनल दिखता है, तो मैंने कहा ‘नहीं।’ वह प्रोफेशनल नहीं है। वह 15 साल का बच्चा है। उसे आइसक्रीम बहुत पसंद है। वह मेरे घर आता है, मेरी पत्नी से बात करता है, और हम टीवी और YouTube वीडियो देखते हैं। वह मेरे छोटे भाई जैसा है। देखिए, मुझे नहीं पता कि लोग क्या कहते हैं, लेकिन उसके आस-पास बहुत ज्यादा प्रोफेशनलिज़्म है। लेकिन वह तो बस एक बच्चा है। इसलिए जब वह मेरे घर आता है, तो वह फिर से वही बच्चा बन जाता है।'