Sports

खेल डैस्क : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 बन गए हैं। ख्वाजा ने ट्रैविस हेड, भारतीय रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के जो रूट को पछाड़ा। ख्वाजा ने साल 2023 के 13 मैचों में 1210 रन बनाए थे। उन्होंने साल की शुरूआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 195 रन बनाकर की थी। जहां तक कि जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही थी तो ख्वाजा ने 4 मैचों में 333 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे।

 

Usman Khawaja, ICC Men's Test Cricketer of the Year, Cricket australia, ICC Awards, उस्मान ख्वाजा, आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, आईसीसी पुरस्कार

 

 

ख्वाजा भले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 496 रन बनाए थे, जोकि टूर्नामेंट में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर से ज्यादा था। बाएं हाथ के स्टार ने पाकिस्तान के खिलाफ 40+ के तीन स्कोर के साथ साल का समापन शानदार तरीके से किया।


आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार
2023 - उसमान ख्वाजा, ऑस्ट्रेलिया
2022 - बेन स्टोक्स, इंगलैंड
2021 - जो रूट, इंगलैंड
2020 - स्टीव स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया
2019 - पैट कमिंस, ऑस्ट्रेलिया
2018 - विराट कोहली, भारत
2017 - स्टीव स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया
2016 - रवि अश्विन, भारत
2015 - स्टीव स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया
2014 - मिशेल जॉनसन, ऑस्ट्रेलिया
2013 - माइकल क्लार्क, ऑस्ट्रेलिया
2012 - कुमार संगकारा, श्रीलंका
2011 - एलिस्टेयर कुक, इंगलैंड
2010 - वीरेंद्र सहवाग, भारत
2009 - गौतम गंभीर, भारत
2008 - मोहम्मद यूसुफ, पाकिस्तान
2007 - डेल स्टेन, दक्षिण अफ्रीका
2006 - रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया
2005 - जैक कैलिस, दक्षिण अफ्रीका
2004 - राहुल द्रविड़, भारत