खेल डैस्क : टैनिस जगत में यू.एस. ओपन 2022 नए चैम्पियन (कार्लोस अलकाराज पुरुष तो इगा स्वियातेक महिला वर्ग) लेकर सामने आया। पुरुष वर्ग में जहां नडाल-जैकोविच का वर्चास्व टूटा तो महिला वर्ग में विलियमस बहनें और सिमोना हालोप ग्रैंड स्लैम जीतने से चूक गई। यू.एस. ग्रैंड स्लैम में जीतकर इगा चर्चा में हैं। आइए जानते हैं इगा स्वियातेक के बारे में 5 रोचक बातें-

पूरा नाम : इगा स्वियातेक
देश : पोलैंड
निवास : रस्जिन, पोलैंड
जन्म : 31 मई 2001 (उम्र 21)
वारसॉ, पोलैंड
कद : 5 फीट 9 इंच
कोच : टॉमस विक्टोरोवस्की
पुरस्कार राशि : 14,076,777 डॉलर
लगातार 35 मैच जीते
पोलिश टैनिस स्टार ने 3 सीजन में दूसरी बार फ्रैंच ओपन महिला एकल का खिताब जीता। उन्होंने सीधे सेटों में कोको गौफ को 6-1, 6-3 से हराकर लगातार 35 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। 21 वर्षीय इगा मात्र दूसरा ग्रैंड स्लैम जीतकर ए.टी.पी. रैंकिंग में पहले नंबर पर आ गई हैं।
ओलिम्पिक परिवार से हैं इगा
इगा एथलैटिक परिवार से आती हैं। उनके पिता टोमाज स्विएटेक विश्वविद्यालय में रोवर थे, जिन्होंने 1987 में जाग्रेब में विश्व विश्वविद्यालय खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने सियोल ओलिम्पिक खेल 1988 में पोलैंड का प्रतिनिधित्व किया और स्कल्स में 7वें स्थान पर रहे।

यूथ ओलिम्पिक गेम्स डबल्स चैम्पियन
इगा ने 2018 में जूनियर विम्बलडन जीतने के साथ-साथ ब्यूनस आयर्स 2018 युवा ओलिम्पिक खेलों के युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इगा ने बतौर पेशेवर पिछले साल यू.एस.ए. के बेथानी माटेक-सैंड्स के साथ फ्रैंच ओपन 2021 के फाइनल में जगह बनाई थी।

नडाल की बहुत बड़ी प्रशंसक
इगा स्पेन के स्टार प्लेयर राफेल नडाल की बड़ी प्रशंसक हैं। उनकी मलोर्का में टैनिस अकादमी को देखकर इगा ने कहा था- निश्चित रूप से राफा ने ग्रैंड स्लैम ट्राफियां जीती हैं। मैं चकित थी। उनके पास बार्सिलोना, मोंटे कार्लो और रोम में जीती ट्राफियां हैं। वह फेवरेट हैं।

कोच ने गिफ्ट की थी गिटार
इगा जब छोटी थी तो भावनात्मक तौर पर कमजोर थीं। खेल में उनकी यह कमजोरी आड़े न आए इसलिए उनके खेल मनोवैज्ञानिक डायिर अब्रामोविक्ज ने उन्हें गिटार लेकर दी। इगा खाली समय में इसे बजाती। इसने उन्हें भावनाओं को नियंत्रित करने में मदद की।