Sports

नई दिल्ली : साऊथ अफ्रीका में चल रहे अंडर-19 क्रिकेट वल्र्ड कप के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला खूब चल रहा है। अब तब विश्व कप में खेले गए 4 मुकाबलों में यशस्वी 3 अर्धशतक लगा चुके हैं। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे अहम मुकाबले में उन्होंने अपनी टीम को दबाव में आने नहीं दिया। यशस्वी ने 82 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। 

U 19 CWC : Yashswi Jaiswal's double blast, third FIFTY in World Cup

यशस्वी टीम इंडिया के टॉप स्कोरर भी रहे। उनके बाद अथर्व ने 54 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रन बनाए। बहरहाल भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 233 रन बना लिए हैं। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट चटका लिए। भारतीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने पहली तीन ओवरो ंमें 3 विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलिया की हालत पतली कर दी थी।

यशस्वी जायसवाल का विश्व कप में रिकॉर्ड
59 बनाम श्रीलंका अंडर-19
29* बनाम जापान अंडर-19
57* बनाम न्यूजीलैंड अंडर-19
62 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19

यूथ वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक 

U 19 CWC : Yashswi Jaiswal's double blast, third FIFTY in World Cup
16 सैमी असलाम, पाकिस्तान
14 नाज्मुल हुसैन, बांगलदेश
14 तौहिद रिदोए, बांगलादेश
13 यशस्वी जायसवाल, भारत
13 तनमय श्रीवास्तवा, भारत

विजय हजारे ट्रॉफी में जड़ा था दोहरा शतक
यशस्वी ने पिछले साल ही विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़ा था। वनडे फॉर्मेट में झारखंड के खिलाफ खेलते हुए मुंबई के इस बल्लेबाज ने 154 गेंदों में 17 चौके और 12 छक्कों की मदद से 203 रन बनाए थे। वह  इसी के साथ विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए थे।