Sports

खेल डैस्क : भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने बीते दिनों यूनाइटेड किंगडम में 50 ओवर की प्रतियोगिता में समरसेट के खिलाफ इंग्लिश काउंटी टीम नॉर्थम्पटनशायर (Northamptonshire) के लिए खेलते हुए 153 गेंदों पर 244 रन बना दिए थे। शॉ की यह पारी लिस्ट ए के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया छठा सबसे बड़ा स्कोर था। वह 2 बार दोहरा शतक लगा चुके हैं। इसी बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंकुर वारिकू (Ankur Warikoo) के पृथ्वी शॉ की मां को लेकर किया गया कमेंट चर्चा में आ गया है। 

 

celebrity, Prithvi Shaw, cricket news in hindi, Ankur Warikoo, सेलिब्रिटी, पृथ्वी शॉ, क्रिकेट समाचार हिंदी में, अंकुर वारिकू

 

दरअसल, पृथ्वी शॉ की दोहरा शतक बनाने के बाद जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं उसमें वह ज्यादा सेहतमंद लग रहे थे। इसी फोटो को शेयर करते हुए अंकुर वारिकू ने लिखा-  भारतीय आहार और आनुवंशिकी अद्वितीय हैं। यह 23 साल के भारतीय एथलीट हैं। 23!
इसके साथ अंकुर ने लिखा- शर्त है उसकी मां सोचती होगी- पतला हो गया है।

 

 

अंकुर का कमेंट आते ही सोशल मीडिया पर बैठे पृथ्वी शॉ के फैंस निराश हो गए। कई प्रशंसक उनकी असंवेदनशील टिप्पणी के लिए प्रभावशाली व्यक्ति की निंदा करने के लिए आगे आए जिससे एक बड़ा विवाद पैदा हो गया। देखें प्रतिक्रियाएं-

celebrity, Prithvi Shaw, cricket news in hindi, Ankur Warikoo, सेलिब्रिटी, पृथ्वी शॉ, क्रिकेट समाचार हिंदी में, अंकुर वारिकू

 

 

celebrity, Prithvi Shaw, cricket news in hindi, Ankur Warikoo, सेलिब्रिटी, पृथ्वी शॉ, क्रिकेट समाचार हिंदी में, अंकुर वारिकू

 


अच्छी बात यह रही कि अंकुर ने फैंस का गुस्सा देखकर फौरन ही माफी मांग ली। उन्होंने एक ट्विट कर साफ तौर पर लिखा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। 

 

celebrity, Prithvi Shaw, cricket news in hindi, Ankur Warikoo, सेलिब्रिटी, पृथ्वी शॉ, क्रिकेट समाचार हिंदी में, अंकुर वारिकू