Sports

खेल डैस्क : डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ विमेंस चैम्पियन बैकी लिंच और 2022 विमेंस रॉयल रंबल विजेता रौंडा राउजी फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक लिंच और राउजी सबसे ज्यादा ऑनलाइन दुव्र्यवहार का शिकार होने वाली महिलाएं हैं। रिपोर्ट के अनुसार- हाल के वर्षों में महिला एथलीटों को विशेष रूप से नुकसान उठाना पड़ा है। लोग घरों में अपने सुरक्षित स्थानों पर बैठे मशहूर हस्तियों पर ऑनलाइन ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। 

WWE Wrestlers, Most abuses on social media, WWE news in hindi, sports news, डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ, बैकी लिंच, रौंडा राउजी,  Becky Lynch, Ronda Rousey

बोनस फाइंडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिमोन बाइल्स को 14077 के साथ सबसे अधिक ट्वीट मिले। वहीं, नकारात्मक ट्वीट्स के मामले में रौंडा राउजी सबसे ऊपर हैं। उन्हें मिले 5,035 ट्वीट्स में से 83.1 प्रतिशत नकारात्मक थे। इसी लिस्ट में बेकी लिंच का भी स्थान हैं। उन्हें आए 8705 ट्वीट्स में से 76.19 प्रतिशत नकारात्मक थे। सिमोन बाइल्स को 65.11 फीसदी नकारात्मक ट्वीट्स मिले। सोशल मीडिया पर होते दुव्र्यवहार के कारण कई सितारे तो पहले ही पीछे हट चुके हैं। इनमें महिला एथलीट्स सबसे ज्यादा हैं। 

बता दें कि डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार रौंडा राउजी और बैकी लिंच दोनों रैसलमेनिया 38 में चैम्पियनशिप मैच में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। रैसलमेनिया 38 में रौंडा राउजी विमेंस मेन इवेंट मैच में होंगी जब वह स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए शार्लेट फ्लेयर को चुनौती देंगी। राउजी ने इस साल की शुरुआत में रॉयल रंंबल में डब्ल्यूडब्ल्यूई में वापसी की, जिसे उन्होंने शो ऑफ शो में अपना मैच बुक करते हुए तुरंत जीत लिया। बता दें कि रौंडा कभी भी डब्ल्यूडब्ल्यूई फैंस की पहली पसंद नहीं रही हैं। उनकी अचानक एंट्री से सब हैरान थे। 

WWE Wrestlers, Most abuses on social media, WWE news in hindi, sports news, डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ, बैकी लिंच, रौंडा राउजी,  Becky Lynch, Ronda Rousey

वहीं, बैकी लिंच की बात की जाए तो वह बियांका बेलेयर के खिलाफ अपने खिताब की रक्षा करने के लिए तैयार है। लिंच शुरू से ही सोशल मीडिया को नापसंद करती आई हैं। उन्होंने कहा था- यह लोगों को चीजों के बारे में लगातार गुस्सा होने का एक आउटलेट देता है, और मुझे नहीं लगता कि यह दुनिया के लिए अच्छा है।