Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : ओलंपिक खेलों में भारत का तीसरा पदक जीतने का प्रयास प्रतियोगिता के पांचवें दिन भी जारी रहेगा जिसमें राइफल निशानेबाज ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल कुसाले पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन स्पर्धा में बढ़त बनाए हुए हैं। भारत के अब तक के दो कांस्य पदक निशानेबाजों ने जीते हैं जिनमें मनु भाकर दोनों में शामिल हैं। उन्होंने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और मंगलवार को उन्होंने और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कोरियाई जोड़ी को हराकर कांस्य पदक जीता। 

तोमर और कुसाले अब तक राइफल निशानेबाजों के खराब प्रदर्शन की भरपाई करने की उम्मीद में मैदान में उतरेंगे। पुरुषों की 50 मीटर 3-पोजिशन का क्वालिफिकेशन राउंड 12:30 बजे निर्धारित है, जिसमें भारत के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज तोमर और कुसाले, पिस्टल निशानेबाजों द्वारा जीते गए दो कांस्य पदकों में एक और पदक जोड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। श्रेयशी सिंह और राजेश्वरी कुमारी 12:30 बजे शुरू होने वाले ट्रैप क्वालिफिकेशन के दूसरे दिन अपनी किस्मत आजमाना जारी रखेंगी। टोक्यो ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन एक्शन में उतरेंगी जबकि भारतीय खिलाड़ी बैडमिंटन, टेबल टेनिस और तीरंदाजी में महत्वपूर्ण मैचों का सामना करेंगे। 

ये भी पढ़ें : Paris Olympics : मनु भाकर ने रचा इतिहास, एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी

ये भी पढ़ें : Paris Olympics : भारत को दूसरा पदक, टॉप 5 देशों की लिस्ट देखें

पेरिस ओलंपिक में भारत का पांचवें दिन का शेड्यूल इस प्रकार है : 

शूटिंग 

50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पुरुष क्वालिफिकेशन - ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और स्वपिल कुसाले - दोपहर 12:30 बजे
ट्रैप महिला क्वालिफिकेशन दूसरा दिन : श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी - दोपहर 12:30 बजे

बैडमिंटन 

महिला एकल समूह एम : पीवी सिंधु बनाम क्रिस्टिन कुबा (एस्टोनिया) - दोपहर 12:50 बजे
पुरुष एकल समूह एल : लक्ष्य सेन बनाम जोनाथन क्रिस्टी (इंडोनेशिया) - दोपहर 1:40 बजे
समूह के : एचएस प्रणय बनाम फात ले ड्यूक (वियतनाम) - रात 9:28 बजे 

रोइंग, नॉटिकल सेंट - फ्लैट वॉटर

पुरुष एकल स्कल्स सेमीफाइनल सी/डी, बलराज पंवार, दोपहर 1:24 बजे

टेबल टेनिस

महिला एकल दूसरा राउंड : श्रीजा अकुला बनाम जियान जेंग (सिंगापुर) - दोपहर 2:30 बजे 
प्री-क्वार्टर फाइनल : मनिका बत्रा बनाम सी झू (हांगकांग)/एम हिरानो (जापान) - रात 8:30 बजे

मुक्केबाजी 

महिला 75 किग्रा वर्ग प्री-क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन बनाम सुन्नीवा हॉफस्टैड (नॉर्वे) - दोपहर 3:50 बजे
पुरुष 71 किग्रा वर्ग प्री-क्वार्टर फाइनल : निशांत देव बनाम जोस गेब्रियल रोड्रिगेज टेनोरियो - देर रात 12:34 (गुरुवार) 

तीरंदाजी 

महिला व्यक्तिगत राउंड 1/32: दीपिका कुमारी बनाम रीना परनाट (एस्टोनिया) - 3:56 बजे
पुरुष व्यक्तिगत प्रथम राउंड : तरुणदीप राय बनाम टॉम हॉल (ब्रिटेन) - 8:08 बजे