Sports

नई दिल्ली : ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और स्वप्निल कुसाले की अगुवाई में 35 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी टीम 24 से 30 मई तक जर्मनी के म्यूनिख में होने वाले ISSF विश्व कप 2026 में प्रतिस्पर्धा करेंगी। म्यूनिख निशानेबाजी स्पर्धा राइफल और पिस्टल शूटर्स के लिए इस साल का दूसरा ISSF विश्व कप है।भारत ने पिछले महीने स्पेन के ग्रेनाडा में हुए पहले विश्व कप में मुकेश नेलावल्ली और पलक गुलिया ने 10मी एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। 

पेरिस 2024 मेडलिस्ट मनु भाकर और स्वप्निल कुसाले के शामिल होने से म्यूनिख लेग से पहले इंडियन टीम मजबूत हुई है। दोनों ने ग्रेनाडा में सीजन-ओपनर में हिस्सा नहीं लिया था।स्वप्रिल ने दो साल पहले 50मी राइफल थ्री पोजीशन में ओलंपिक कांस्य पदक जीता था। अब वह अपनी पसंदीदा स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। मनु भाकर महिलाओं की 10मी एयर पिस्टल और 25मी पिस्टल स्पर्धा में हिस्सा लेंगी, इसके अलावा 10मी एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा लेंगी। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल और एशियन गेम्स मेडलिस्ट ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर भी टीम में वापस आ गए हैं, जबकि सरबजोत सिंह, जिन्होंने पेरिस 2024 में 10मी पिस्टल मिक्स्ड टीम कांस्य पदक के लिए मनु के साथ पाटर्नरशिप की थी, बाहर बैठेंगे। 

भारत की पुरुषों की 10मी एयर पिस्टल लाइन-अप में वल्डर् चैंपियन सम्राट राणा शामिल हैं। सुरुचि सिंह, जो 2025 में तीन बार आईएसएसएफ वल्डर् कप विनर और वल्डर् कप फाइनल चैंपियन रह चुकी हैं, महिलाओं और मिक्स्ड 10मी एयर पिस्टल में हिस्सा लेंगी। ओलंपियन ईशा सिंह, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में इंडिविजुअल गोल्ड मेडल जीता था, 10मी और 25मी पिस्टल में हिस्सा लेंगी। ISSF विश्व कप में प्रत्येक स्वर्ण पदक विजेता साल के आखिर में होने वाले ISSF विश्व कप फाइनल के लिए क्वालिफाई करता है, जो दिसंबर में इटली के रोम में होगा।