Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने पेरिस ओलंपिक खेलों में गुरुवार को हॉकी में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सिल्वर पदक जीता। इसी के साथ ही सेमीफाइनल में अमन सहरावत को हार का सामना करना पड़ा जिस कारण आज वह कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। आइए पेरिस ओलंपिक में भारत के 14वें दिन के शेड्यूल पर नजर डाल लेते हैं जहां गोल्फ, एथलेटिक्स और कुश्ती के मुकाबले होंगे। 

गोल्फ 

महिला व्यक्तिगत : अदिति अशोक और दीक्षा डागर - दोपहर 2:30 बजे

एथलेटिक्स 

महिला 4x400 मीटर रिले राउंड 1 : भारतीय टीम - दोपहर 2:10 बजे 
पुरुष 4x400 मीटर रिले राउंड 1 : भारतीय टीम - दोपहर 2:35 बजे

कुश्ती 

पुरुष 57 किग्रा फ़्रीस्टाइल कांस्य पदक मैच : अमन सेहरावत बनाम डेरियन टोई क्रूज (प्यूर्टो रिको) - रात 9:45 बजे। 

ये भी पढ़ें : Paris Olympics : भारत के एक सिल्वर सहित कुल 5 पदक, अमेरिका के मेडल्स की संख्या 100 के पार