Sports

नई दिल्ली : टीम इंडिया के टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा बेटे के पिता बन गए हैं। साहा की पत्नी रोमी ने लड़के को जन्म दिया है। साहा ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है- हमारी खुशियों का गुच्छा आ गया है। मैं, रोमी मित्रा और बड़ी बहन अनवी बेबी ब्वॉय का दुनिया में आने पर स्वागत करते हैं। देखें पोस्ट-

 

रिद्धिमान साहा ने फैमिली के साथ शेयर की तस्वीर

Sports
साहा ने बीते दिनों भी अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी क्यूट सी फैमिली की तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने इस तस्वीर के माध्यम से अपने फैंस को बताया था कि वह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। कैप्शन में रिद्धिमान साहा ने लिखा था- इस जन्मदिन पर कुछ खास है, हम अपने परिवार में एक और सदस्य को जोडऩे के लिए बेताब हैं। गर्व से बताना चाहते हैं कि हम दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं, अपनी दुआओं में हमें शामिल करो।