Sports

खेल डैस्क : नेपाल के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया (Team india) की फील्डिंग निराशाजनक रही। सितारों से सजी टीम इंडिया ने पहले 5 ओवर में ही 3 कैच छोड़ दिए जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) का छोड़ा गया लॉलीपोप कैच सबको हैरान कर गया। कैच छोड़ने पर भारतीय खेमे पर इसका असर भी देखने को मिला। नेपाल के सलामी बल्लेबाजों ने इसका भरपूर फायदा उठाया और अपनी टीम को अच्छी शुरूआत दी।

 

पहला चांस : टीम इंडिया को पहला चांस मोहम्मद शमी की पहली ही ओवर में मिला था। शमी की एक गेंद सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्टेल के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में खड़े श्रेयस अय्यर दाईं तरफ झुके लेकिन वह गेंद को पकड़ नहीं पाए। शमी इससे खुश नहीं दिखे।

 

दूसरा चांस : दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज ने भी एक चांस बनाया था। नेपाल के बल्लेबाज आसिफ शेख को गेंद कर रहे सिराज ने ऑफ साइड को मूव करती गेंद फेंकी थी। इस पर आसिफ ने अपना बल्ला अड़ा दिया। गेंद सीधे शॉर्ट कवर प्वाइंट पर गई जहां विराट खड़े थे। गेंद सीधे विराट के हाथों में थे लेकिन उन्होंने पकड़ने में जल्दबाजी दिखा दी। इससे गेंद उनके हाथ से छिटक गई। 

 

 

तीसरा चांस : पांचवें ओवर में शमी ने एक बार फिर से चांस बनाया। उनकी दूसरे गेंद जोकि भुर्टेल के बल्ले का किनारा लेकर ईशान किशन की ओर गई, को भारतीय विकेटकीपर पकड़ ही नहीं पाए। ईशान से ऐन मौके पर अपने ग्लव्स बंद नहीं हुए और गेंद उनके ग्लव्स से छिटककर बाऊंड्री पार हो गई।