Sports

खेल डैस्क  : भारतीय टीम ने विंडीज के खिलाफ छह फरवरी से वनडे सीरीज खेलनी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला मैच होगा जिसके लिए दोनों टीमें पहुंच गई हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर किए गए अपने कमेंट के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, भारतीय क्रिकेटर धवल कुलकर्णी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट डाली है जिसमें वह अपने दो दोस्तों के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने फैंस के लिए कैप्शन लिखा- हम क्या बातचीत कर रहें हैं? क्या कोई बता सकता है? इस पर कमेंट करते हुए रोहित शर्मा मर्यादा भूल गए।

Team India, Rohit Sharma, shameful comment, Dhawal Kulkarni, cricket news in hindi, sports news, रोहित शर्मा, टीम इंडिया

कुलकर्णी भारत के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। ऐसे में रोहित शर्मा के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। इसी बीच उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए रोहित ने लिख दिया- कि सबसे बड़ा **** कौन है? हालांकि उन्होंने एक शब्द पूरा नहीं लिखा। लेकिन फैंस को यह सही नहीं लगा। उक्त शब्द मराठी भाषा से लिया गया है जोकि संभवत: यारी दोस्ती में गाली के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। 

बता दें कि रोहित और धवल कुलकर्णी एक साथ मुंबई टीम के लिए खेलते रहे हैं। कुलकर्णी की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 12 वनडे और दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 19 और 3 विकेट लिए हैं। कुलकर्णी मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रहे हैं जिसके कप्तान रोहित शर्मा हैं।