Sports

खेल डैस्क : जूनियर क्रिकेट कमेटी ने आखिरकार यूएई में खेले जाने वाले आगामी एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2023 के लिए भारत की अंडर-19 टीम का चयन कर लिया है। भारतीय टीम सर्वाधिक 8 बार इस खिताब को जीत चुकी है। टीम में 15 सदस्य और तीन यात्रा करने वाले स्टैंडबाय खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके अलावा चयन 4 रिजर्व खिलाड़ी भी होंगे।

कौन है उदय सहारन
पंजाब के 19 वर्षीय क्रिकेटर उदय सहारन कुछ समय से चयन रडार पर हैं। पिछले साल अंडर-19 विश्व कप के दौरान वह भारतीय टीम में बतौर बैक-अप खिलाड़ी शामिल हुए थे। उदय पंजाब की ओर से घरेलू क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने के चलते चर्चा में आए थे। उन्होंने 191 गेंदों पर 22 चौके और 2 छक्कों की मदद से 202 रन बनाए थे। इसके अलावा सौम्य कुमार पांडे को 15 सदस्यीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।


Team India, Under 19 Asia Cup, Punjab, Uday Saharan, team india captain uday saharan, cricket, टीम इंडिया, अंडर 19 एशिया कप, पंजाब, उदय सहारन, टीम इंडिया के कप्तान उदय सहारन, क्रिकेट

 


भारत अंडर-19 टीम
अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रूद्र मयूर पटेल, सचिन दास, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), अरवेल्ली अवनीश राव (विकेटकीपर), सौम्य कुमार पांडे (उपकप्तान), मुरुगन अभिषेक, इन्नेश महाजन (विकेटकीपर), धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बनी, नमन तिवारी।

यात्रा करने वाले स्टैंडबाय खिलाड़ी
प्रेम देवकर, अंश गोसाईं, मो. अमान

रिजर्व खिलाड़ी : दिग्विजय पाटिल (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन), जयंत गोयत (हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन), पी विग्नेश (तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन), किरण चोरमले (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन)।

 


अंडर-19 एशिया कप 2023 का शेड्यूल
8 दिसंबर : भारत बनाम अफगानिस्तान, पाकिस्तान बनाम नेपाल
9 दिसंबर : बांग्लादेश बनाम यूएई, श्रीलंका बनाम जापान
10 दिसंबर : भारत बनाम पाकिस्तान, अफगानिस्तान बनाम नेपाल
11 दिसंबर : श्रीलंका बनाम यूएई, बांग्लादेश बनाम जापान
12 दिसंबर : पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, भारत बनाम नेपाल
13 दिसंबर : बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, यूएई बनाम जापान
15 दिसंबर : दुबई स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल, आईसीसी अकादमी ओवल 1 में दूसरा सेमीफाइनल
17 दिसंबर : दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में फाइनल।