Sports

जोहोर बाहरू : भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को नौंवे सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट में मंगलवार को जापान के हाथों नजदीकी संघर्ष में 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की तीन मैचों में यह पहली हार है। भारत ने इससे पहले मलेशिया को 4-2 से और न्यूजीलैंड को 8-2 के बड़े अंतर से हराया था, लेकिन जापान से उसे पराजय का सामना करना पड़ा।

जापान ने आधे समय तक 2-0 की बढ़त बनाई और दूसरे हॉफ में तीसरे क्वाटर्र तक 4-2 की बढ़त बनाई। भारत ने 53वें मिनट में अपना तीसरा गोल किया लेकिन शेष समय में उसे बराबरी नहीं मिल पाई। भारत की तरफ से गुरसाहिबजीत सिंह ने 31वें, शारदानंद तिवारी ने 38वें और प्रताप लाकड़ा ने 53वें मिनट में गोल किए।

जापान की तरफ से वतारू मत्सुमोतो ने शुरुआती मिनटों में गोल किया जबकि कोसेई क्वाबे ने 22वें मिनट में दूसरा गोल किया। जापान का तीसरा गोल कीता वतानबे ने और चौथा गोल क्वाबे ने 37वें मिनट में किया। गत उपविजेता भारत का चौथा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से बुधवार को होगा।