Sports

खेल डैस्क : सेंट विंसेंट के किंग्सटाउन में अर्नोस वेले ग्राउंड पर नेपाल की टीम बड़ा उलटफेर करने से चूक गई। दक्षिण अफ्रीका से मिले 116 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल को आखिरी गेंद पर 2 रन की जरूरत थी लेकिन गुलशन झा तेजी से रन चुराने के चक्कर में रन आऊट हो गए। इसी के साथ ही पांचवीं बार कोई टी20 1 रन से जीतने का रिकॉर्ड बना दिया। इंगलैंड, भरत, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और केन्या की टीमें 2-2 बार ऐसा करने में सफल रही हैं। टी20 विश्व कप इतिहास में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 2-2 बार यह कारनामा कर चुकी हैं।

 

 


दक्षिण अफ्रीका :115-7 (20 ओवर)
दक्षिण अफ्रीका के लिए रीजा हेंड्रिक्स और डीकॉक ओपनिंग के लिए आए थे। दोनों शुरूआत में खुलकर नहीं खेल पाए। डीकॉक 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर दीपेंद्र सिंह की गेंद पर कैच आऊट हो गए। 12वें ओवर में कप्तान ऐडन मार्करम भी 22 गेंदों पर 15 रन बनाकर आऊट हो गए। हेनरिक क्लासेन ने 5 गेंदों पर 3, डेविड मिलर ने 10 गेंदों पर 7 रन बनाए। रीजा हेंड्रिक्स ने एक छोर संभाले रखा और सर्वाधिक 43 रन बनाए। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के लिए मध्यक्रम में ट्रिस्टन स्टब्स ने 18 गेंदों पर 27 रन बनाए। मार्को येन्सन ने 1 तो रबाडा बिना रन बनाए आटट हो गए। नेपाल की तरफ से कुशाल भुर्तेल ने 19 रन देकर चार और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए।

 

South Africa vs Nepal, T20 world cup 2024, Nepal vs SA, Aiden Markram, Rohit Paudel, दक्षिण अफ्रीका बनाम नेपाल, टी20 विश्व कप 2024, नेपाल बनाम दक्षिण अफ्रीका, एडेन मार्कराम, रोहित पौडेल

 


नेपाल : 114-7 (20 ओवर)
कुशाल भुर्तेल और आसिफ शेख ने नेपाल को अच्छे शुरूआत दी। दोनों ने 35 रन की साझेदारी की। कुशल 21 गेंदों पर 13 रन बनाकर शम्सी की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसी ओवर में कप्तान रोहित पौडेल भी 0 पर बोल्ड हो गए। तभी आसिफ शेख ने अनिल सा के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। 14वें ओवर में अनिल मार्करम की गेंद पर येन्सन को कैच थमा बैठे। नेपाल जब जीत की ओर बढ़ रही थी तभी दक्षिण अफ्रीका ने 6 गेंदों पर नेपाल के तीन विकेट निकाल लिए। नेपाल को अंतिम ओवर में आठ रन चाहिए थे। ओटनील बार्टमैन के इस ओवर में गुलशन पहली दो गेंद पर रन नहीं बना पाए। इसके बाद उन्होंने चौका लगाया। जब नेपाल को तीन गेंद पर चार रन चाहिए थे तब गुलशन ने सोमपाल कामी के साथ दौड़ कर दो रन लिए। 5वीं गेंद पर कोई रन नहीं बन पाया और अगली गेंद पर गुलशन रन आउट हो गए। इस तरह नेपाल ने आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्य के खिलाफ 12 प्रयासों में पहली जीत दर्ज करने का सुनहरा अवसर गंवा दिया।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका :
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन, तबरेज शम्सी।
नेपाल : कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), अनिल साह, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलसन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, अविनाश बोहरा।