Sports

गॉल : भारतीय टीम की शनिवार से यहां शुरू हो रही दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में स्पिन के खिलाफ कड़ी परीक्षा होगी और इस श्रृंखला का नतीजा मुख्य कोच गौतम गंभीर की देश के लाल गेंद क्रिकेट के प्रभारी के तौर पर भूमिका के लिए काफी अहम होगा। गंभीर के कार्यकाल में भारत सफेद गेंद (सीमित ओवरों का क्रिकेट) के क्रिकेट में लगभग अजेय टीम रहा है जिसका अंदाजा चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप और टी20 विश्व कप में उसके खिताबी अभियान से लगाया जा सकता है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट की तस्वीर काफी निराशाजनक है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप ने भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। इसका मतलब है कि भारत को श्रीलंका के खिलाफ जीतकर WTC की उम्मीदों को बनाए रखना होगा जोकि आसान काम नहीं है। 

हेड टू हेड 

कु मैच : 46
भारत : 22 जीत
श्रीलंका : 7 जीत
टाई : 17 

पिच रिपोर्ट 

पिच के मिजाज को लेकर अनिश्चितता है। हालिया इतिहास बताता है कि यह बल्लेबाजों के लिए अच्छी हो सकती है, जबकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं। तेज गेंदबाजों को पिच से अच्छी उछाल (कैरी) केवल शुरुआती दो दिनों में ही मिलने की उम्मीद है। 

मौसम 

बारिश का अनुमान है, लेकिन यह अनुमान हमेशा सटीक नहीं रहा है। कोलंबो में अभ्यास मैच के दौरान बारिश के खलल डालने की आशंका थी, लेकिन मैच बिना किसी बड़ी बाधा के पूरा हो गया। उम्मीद है कि पांच दिन के टेस्ट मैच के दौरान गाले में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा; दिन का तापमान लगभग 31°C और शाम का तापमान करीब 28°C रहेगा। उमस का असर खिलाड़ियों पर पड़ सकता है, खासकर तब जब वे लंबे समय तक फील्डिंग करेंगे।

संभावित प्लेइंग XI 

भारत : केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज 

श्रीलंका : लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), रमेश मेंडिस, सोनल दिनुशा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो।