Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शिखर धवन ने अक्रामक अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी के बदौलत ही दिल्ली की टीम ने हैदराबाद के सामने 190 रन का विशाल लक्ष्य रखा। इस मैच में शिखर धवन का बल्ला खूब बोला और उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिए हैं।

Sports

शिखर धवन का इस आईपीएल प्रदर्शन

एक सीजन में सर्वाधिक रन (603)
एक सीजन में सर्वाधिक 50+ स्कोर (6)
एक सीजन में सर्वश्रेष्ठ औसत (46.3)
एक सीजन में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राईक रेट (146)
एक सीजन में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट (4)

धवन ने अपने एक साल में 4 बार शून्य पर आउट होने के बावजूद भी सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आईपीएल में कोई दूसरा बल्लेबाज इतनी बार शून्य पर आउट होने के बाद इतने रन नहीं बना पाया है। उनसे पहले 4 बार शून्य पर आउट होकर सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड हर्शल गिब्स के नाम था।

एक सीजन में 4 शून्य पर आउट होने के बाद सबसे अधिक रन

धवन: 602 * (2020)
गिब्स: 371 (2009)
मनीष: 143 (2012)
मन्हास: 114 (2011)

इसके साथ ही धवन ने आईपीएल में एक सीजन में पहली बार 600 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। वह ऐसा करने वाले आईपीएल में 7वें भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं दिल्ली के लिए वह ये करने वाले महज़ दूसरे खिलाड़ी हैं। 

Shikhar Dhawan, Orange cap, दिल्ली कैपिटल्स, शिखर धवन, Delhi Capitals, DC vs SRH, SRH vs DC, Delhi vs Hyderabad Qualifier 2, IPL news in hindi

एक आईपीएल सीज़न में भारतीय द्वारा 600+ रन

2 बार - केएल राहुल
2 बार - कोहली
1 बार - धवन 
1 बार - पंत
1 बार - सचिन
1 बार - उथप्पा
1 बार - रायडू

आईपीएल सीजन में 600 से अधिक रन बनाने वाले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी

ऋषभ पंत (2018)
शिखर धवन (2020) 

PunjabKesari

एक आईपीएल सीजन में शिखर धवन के सबसे ज्यादा रन

2020 - 603 *
2012 - 569
2019 - 521
2016 - 501
2018 - 497

एक आईपीएल सीज़न में दिल्ली (कैपिटल या डेयरडेविल्स) के बल्लेबाज द्वारा 50+ स्कोर
2018 में 6 ऋषभ पंत 
2020 में 6 शिखर धवन
2012 में 6 वीरेंद्र सहवाग
2019 में 5 शिखर धवन
2008 में 5 गौतम गंभीर।