स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान ने गुरुवार (9 फरवरी) को सकलैन मुश्ताक की बेटी मलिका से शादी की। निकाह पिछले महीने हुआ था और शादी की रिसेप्शन गुरुवार को हुई। इस दौरान उन्होंने कई साथी और पूर्व खिलाड़ियों को इंवाइट किया था लेकिन इसमें से कुछ को इंवाइट नहीं किया गया था जिसमें एक नाम पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर क्रिकेटर शॉन टैट शामिल हैं। इस पर अब टैट ने शादाब पर चुटकी है।
टैट ने इस पर तंज करसे हुए कहा, शादाब खान ने अपनी शादी पर मुझे इंवाइट नहीं किया लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह मुझे अपनी दूसरी शादी पर जरूर बुलाएंगे। टैट का यह रिप्लाई सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे फेसबुक पेज इंडियन क्रिकेट हीरोज द्वारा शेयर किया गया है।
गौर हो कि शादाब खान गुरुवार को दूल्हा बने। रावलपिंडी में उनकी बारात धूमधाम से विवाह स्थल पर पहुंची। इस दौरान शादाब अपनी सफेद शेरवानी और मैचिंग कुल्ला (पगड़ी) में शानदार नजर आए। उन्होंने ट्विटर पर भी इस बात की जानकारी दी और लिखा, 'अल्हम्दुलिल्लाह। आज का दिन मेरे और परिवार के लिए सौभाग्यभरा दिन है। मुझे आशा है कि मैं अपनी पत्नी के लिए एक अच्छा पति बन सकता हूं। मेरे परिवार की निजता का सम्मान करने के लिए सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।'