Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : ICC Men's T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में शाहीन ने न सिर्फ पावरप्ले में विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि पाकिस्तान के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए।

पावरप्ले में ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इंग्लैंड के 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शाहीन ने पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट को विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच आउट कर गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को भी उसी अंदाज में आउट किया।

बटलर का विकेट लेते ही शाहीन ने Tim Southee का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साउदी ने 126 टी20 मैचों में पावरप्ले के दौरान 58 विकेट लिए थे, जबकि शाहीन ने अपने 102वें टी20I में ही 59 पावरप्ले विकेट पूरे कर लिए। पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर भारत के Arshdeep Singh हैं, जिनके नाम 80 मैचों में 53 विकेट दर्ज हैं।

पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट (T20I)

Shaheen Shah Afridi (पाकिस्तान) : मैच- 102, कुल विकेट- 133, पावरप्ले विकेट- 59
Tim Southee (न्यूजीलैंड) : मैच- 126, कुल विकेट- 164, पावरप्ले विकेट- 58
Arshdeep Singh (भारत) : मैच- 80, कुल विकेट- 123, पावरप्ले विकेट- 53
Bhuvneshwar Kumar (भारत) : मैच- 87, कुल विकेट- 90, पावरप्ले विकेट- 47
Josh Hazlewood (ऑस्ट्रेलिया) : मैच- 60, कुल विकेट- 79, पावरप्ले विकेट- 46

बने पाकिस्तान के नंबर-1 विकेटटेकर

शाहीन यहीं नहीं रुके। उन्होंने तीसरा विकेट जैकब बेथेल का लेकर अपने ही साथी Haris Rauf को पीछे छोड़ दिया और पाकिस्तान के लिए टी20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

पाकिस्तान के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट

Shaheen Shah Afridi (पाकिस्तान) : मैच- 102, कुल विकेट- 134, बेस्ट- 4/22, 5 विकेट- 0
Haris Rauf (पाकिस्तान) : मैच- 94, कुल विकेट- 133, बेस्ट- 4/18, 5 विकेट- 0
Shadab Khan (पाकिस्तान) : मैच- 123, कुल विकेट- 123, बेस्ट- 4/8, 5 विकेट- 0
Mohammad Nawaz (पाकिस्तान) : मैच- 97, कुल विकेट- 98, बेस्ट- 5/18, 2
Shahid Afridi (पाकिस्तान) : मैच- 98, कुल विकेट- 97, बेस्ट- 4/11, 0

दुनिया में कौन है नंबर-1?

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के Rashid Khan के नाम है, जिन्होंने 115 मैचों में 193 विकेट झटके हैं। उनके बाद टिम साउदी (164 विकेट) और न्यूजीलैंड के Ish Sodhi (162 विकेट) का नाम आता है।