Sports

बेलग्रेड , सर्बिया ( निकलेश जैन ) भारत के 16 वर्षीय ग्रांड मास्टर निहाल सरीन नें अपने खेल जीवन मे एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सर्बिया मास्टर्स शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया है । आठवे राउंड मे उन्होने सयुंक्त बढ़त पर चल रहे लातविया के ग्रांड मास्टर कोवोलेंकों इगोर को पराजित करते हुए पहले एकल बढ़त हासिल की और फिर अंतिम नौवे राउंड मे टॉप सीड रूस के ब्लादिमीर फेडोसीव से ड्रॉ खेलते हुए खिताब हासिल कर लिया । निहाल नें कुल 9 राउंड मे 6 जीत और 3 ड्रॉ के साथ कुल 7.5 अंक बनाए ।

खैर इस जीत के साथ एक और बड़ी उपलब्धि निहाल के साथ जुड़ गयी है , निहाल फीडे लाइव रेटिंग मे 2655 अंको के साथ विश्व रैंकिंग मे 81 स्थान की बड़ी छलांग के साथ 88 वे स्थान पर पहुँच गए है और विश्व के शीर्ष 100 खिलाड़ियों मे जगह बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए है ।

PunjabKesari

निहाल के अलावा भारत के अर्जुन एरिगासी और आदित्य मित्तल 7 अंक बनाकर टाईब्रेक के आधार पर क्रमशः सातवे और दसवें स्थान पर रहे । आदित्य मित्तल नें अपना पहला ग्रांड मास्टर नार्म भी इस टूर्नामेंट से हासिल कर लिया है । अर्मेनिया के पेट्रोसियन मेनुयल और रूस के ब्लादिमीर फेडोसीव क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे ।

Final Ranking after 9 Rounds

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4  Rp n w we w-we K rtg+/-
1 8   GM Nihal Sarin IND 2620 7,5 0,0 46,5 40,25 6 2786 9 7,5 5,74 1,76 10 17,6
2 6   GM Petrosyan Manuel ARM 2632 7,0 0,0 49,5 41,00 5 2719 9 7 6,03 0,97 10 9,7
3 1   GM Fedoseev Vladimir RUS 2696 7,0 0,0 49,5 39,50 6 2731 9 7 6,57 0,43 10 4,3
4 12   GM Shevchenko Kirill UKR 2605 7,0 0,0 47,5 39,25 5 2730 9 7 5,56 1,44 10 14,4
5 10   GM Bernadskiy Vitaliy UKR 2606 7,0 0,0 47,5 39,00 5 2636 9 7 6,61 0,39 10 3,9
6 45   GM Sadikhov Ulvi AZE 2490 7,0 0,0 45,0 34,25 6 2699 9 7 4,59 2,41 10 24,1
7 21   GM Erigaisi Arjun IND 2567 7,0 0,0 44,5 37,00 6 2670 9 7 5,89 1,11 10 11,1
8 32   GM Iskandarov Misratdin AZE 2533 7,0 0,0 44,5 33,75 6 2679 9 7 5,28 1,72 10 17,2
9 30   GM Warmerdam Max NED 2535 7,0 0,0 43,5 37,00 6 2648 9 7 5,75 1,25 10 12,5
10 64   IM Aditya Mittal IND 2438 7,0 0,0 40,0 33,00 6 2626 9 7 4,88 2,12 10 21,2
11 29   GM Aleksandrov Aleksej BLR 2535 6,5 0,0 49,5 37,50 4 2653 9 6,5 5,02 1,48 10 14,8
12 4   GM Ter-Sahakyan Samvel ARM 2643 6,5 0,0 47,5 36,75 4 2644 9 6,5 6,40 0,10 10 1,0
13 13   GM Safarli Eltaj AZE 2604 6,5 0,0 46,0 34,50 4 2612 9 6,5 6,29 0,21 10 2,1
14 18   GM Asadli Vugar AZE 2574 6,5 0,0 45,5 34,25 5 2603 9 6,5 6,10 0,40 10 4,0
15 52   IM Nikitenko Mihail BLR 2472 6,5 0,0 45,5 33,25 4 2673 9 6,5 4,05 2,45 10 24,5
16 47   IM Kourkoulos-Arditis Stamatis GRE 2485 6,5 0,0 44,5 33,00 6 2622 9 6,5 4,85 1,65 10 16,5
17 49   IM Makhnev Denis KAZ 2480 6,5 0,0 44,0 33,50 5 2620 9 6,5 4,80 1,70 10 17,0
18 109   FM Damjanovic Vuk SRB 2369 6,5 0,0 43,5 30,25 6 2487 8 5,5 4,22 1,28 20 25,6
19 15   GM Puranik Abhimanyu IND 2589 6,5 0,0 42,5 33,50 5 2551 9 6,5 6,76 -0,26 10 -2,6
20 7   GM Pichot Alan ARG 2630 6,5 0,0 42,5 29,75 6 2554 9 6,5 7,12 -0,62 10 -6,2