बेंगलुरु (कर्नाटक) : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ गुजरात टाइटंस (GT) के 'रन मशीन' कहे जाने वाले ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन ने IPL में सबसे तेज 2,000 रन (इनिंग के हिसाब से) का रिकॉर्ड बना दिया है। इस मामले में सुदर्शन ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। सुदर्शन ने शतकीय पारी के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB के खिलाफ मुकाबले से पहले 46 मैचों और 46 पारियों में सुदर्शन ने 45.90 की औसत और 145.83 के स्ट्राइक रेट से दो शतक और 13 अर्धशतकों सहित 1,928 रन थे और इस रिकॉर्ड के लिए 72 रन की जरूरत थी। उन्होंने 47वीं इनिंग में आसानी से ये रन बना लिए और IPL में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। गेल ने यह मुकाम अपनी 48वीं पारी में हासिल किया था।
सबसे कम इनिंग्स में 2000 IPL रन
47 - साई सुदर्शन*
48 - क्रिस गेल
52 - शॉन मार्श
57 - ऋतुराज गायकवाड़
60- केएल राहुल
इस सीजन में सुदर्शन ने 7 पारियों में 39.17 की औसत और 156 से अधिक की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 235 रन बनाए हैं जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अर्धशतक और 73 रनों की पारी और आज RCB के खिलाफ 100 की पारी आकर्षण रही। बाकी पांच पारियों में वह केवल एक बार 20 रन का आंकड़ा पार कर पाए।