Sports

खेल डैस्क : वानखड़े स्टेडियम में इंगलैंड के खिलाफ मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम 10 ओवरों में 143 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका की टीम वनडे फार्मेट में आखिरी 10 ओवरों में सबसे ज्यादा सात बार 140 से ज्यादा रन बनाने वाली एकमात्र टीम है। इसी तरह जिमबाब्वे एकमात्र टीम है जिसने 4 बार आखिरी 10 ओवरों में 140 या इससे ज्यादा रन गेंदबाजी करते हुए दिए हैं। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम का भी दो बार नाम है। देखें लिस्ट-


वनडे के 41-50 ओवर में सबसे ज्यादा रन
173 - साऊथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023
164 - इंगलैंड बनाम नीदरलैंड्स, 2022
163 - साऊथ अफ्रीका बनाम विंडीज, 2015
154 - विंडीज बनाम इंगलैंड, 2019
153 - न्यूजीलैंड बनाम विंडीज, 2015
152 -विंडीज बनाम जिमबाब्वे, 2015
151 - इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2013
150 - साऊथ अफ्रीका बनाम विंडीज, 2015
147 - ऑस्ट्रेलिया बनाम जिमबाब्वे, 2014
147 - भारत बनाम श्रीलंका,2017
146 - साऊथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, 2007
146 - साऊथ अफ्रीका बनाम जिमबाब्वे, 2015
145 - पाकिस्तान बनाम जिमबाब्वे, 2005
144 - साऊथ अफ्रीका बनाम भारत, 2015
143 - साऊथ अफ्रीका बनाम इंगलैंड, 2023

 

SA vs ENG, South Africa, cricket world cup 2023, Most Runs in Last 10 Overs in ODI, cricket news, Sports, Heinrich Klaasen, दक्षिण अफ्रीका, क्रिकेट विश्व कप 2023, वनडे में अंतिम 10 ओवरों में सर्वाधिक रन, क्रिकेट समाचार, खेल, हेनरिक क्लासेन

 

 

सबसे ज्यादा 200+ रन की जीत भी अफ्रीका के नाम
क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम रिकॉर्ड 6 बार 200 से ज्यादा रनों से मुकाबला जीत चुकी है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नाम है जिसने पांच बार यह कारनामा कर दिखाया है। श्रीलंका 2, इंगलैंड, भारत, पाकिस्तान, विंडीज 1-1 बार यह कारनामा कर चुकी है। 


विश्व कप में से दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की
क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने रनों के मामले में दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की है। इससे पहले 2015 क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने विंडीज को रिकॉर्ड 257 रनों से हराया था। अब इंगलैंड 229 रनों से हार के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गया है। दक्षिण अफ्रीका ने इसी तरह 2011 विश्व कप में बांग्लादेश को भी मीरपुर के मैदान पर 206 रन से हराया था।

 

 

 

हेनरिक क्लासेन ने बनाया विश्व कप का छठा सबसे तेज शतक
49 ऐडन मार्कराम बनाम श्रीलंका, दिल्ली 2023
50 केविन ओ'ब्रायन बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु 2011
51 ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका, सिडनी 2015
52 एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी 2015
57 इयोन मॉर्गन बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर 2019
61 हेनरिक क्लासेन बनाम इंग्लैंड मुंबई, 2023

 

विश्व कप में ताबड़तोड़ रन बरसा रही दक्षिण अफ्रीका
बनाम श्रीलंका 428/5 रन
बनाम ऑस्ट्रेलिया 311/7 रन
बनाम नीदरलैंड्स 245/8 रन
बनाम इंगलैंड 399/7 रन
दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में अब तक 1383 रन बना चुकी है। यानी उनकी औसत प्रति मैच 345 चल रही है। 

 

SA vs ENG, South Africa, cricket world cup 2023, Most Runs in Last 10 Overs in ODI, cricket news, Sports, Heinrich Klaasen, दक्षिण अफ्रीका, क्रिकेट विश्व कप 2023, वनडे में अंतिम 10 ओवरों में सर्वाधिक रन, क्रिकेट समाचार, खेल, हेनरिक क्लासेन


मैच की बात करें तो साऊथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डीकॉक पहली ही ओवर में 4 रन बनाकर आऊट हो गए। लेकिन इसके बाद रीजा हेंड्रिक्स और रासी वेन ने पारी को संभाला और 20 ओवर के अंदर ही 125 तक ले गए। रासी ने 61 गेंदों पर 60 तो रीजा ने 75 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 85 रन बनाए। इसके बाद कप्तान ऐडन मार्करम 42 रन का योगदान देकर आऊट हो गए। क्लाासेन ने एक छोर संभाला और 350 के आसपास दिख रही दक्षिण अफ्रीका को 400 के करीब पहुंचा दिया।


क्लासेन ने 67 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 109 तो मार्को जेन्सन ने 42 गेंदों पर छह छक्कों की मदद से 75 रन बनाए औैर स्कोर 399 तक ला खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी इंगलैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। इंगलैंड की टीम एक समय 100 पर ही आठ विकेट गंवा चुकी थी लेकिन तभी मार्क वुड ने तेजतर्रार पारी खेलकर स्कोर 170 तक पहुंचा दिया। टॉप्ले जख्मी होने के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं आए तो ऐसे में दक्षिण अफ्रीका को 329 रन से बड़ी जीत मिली। 
 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
दक्षिण अफ्रीका :
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

इंग्लैंड : जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड विली, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, रीस टॉपले।