Sports

नई दिल्ली : इंगलैंड के तेज गेंदबाज जो रूट ने पोर्ट एलिजाबेथ के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए जरूर चार विकेट ली। लेकिन इस दौरान वह टेस्ट क्रिकेट का एक सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर गए। दरअसल, 82वें ओवर में जब जो रूट गेंदबाजी करने उतरे तो सामने खड़े दक्षिण अफ्रीकी ऑलराऊंडर केशव महाराज ने उनके एक ओवर में 28 रन बटोर लिए। रूट इसके साथ ही टेस्ट की किसी एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले बॉलर भी बन गए। 

ऐसे बनाए केशव महाराज ने रन

SA vs ENG : JOE Root got the most embarrassing record of Test cricket
81.1 रूट टू महाराज : 4, फुलटॉस बॉल पर महाराज ने जोरदार स्वीप लगाई। बॉल बाऊंड्री पार गई।
81.2 रूट टू महाराज : 4, महाराज ने इस बार शफल होकर रूट की गेंद पर स्वीप लगाई। गेंद कीपर का ग्लव्स छूकर चार रन के लिए गई।
81.3 रूट टू महाराज : 4, महाराज ने फिर स्वीप मारी। अच्छी स्विप। परिणाम बाऊंड्री के रूप में मिला।
81.4 रूट टू महाराज : 6, रूट ओवर द विकेट आ गए। लेकिन महाराज ने उनकी गेंद को ऊंचा उठा दिया। गेंद बाऊंड्रीज से पार गिरी।
81.5 रूट टू महाराज : 6, एक बार फिर से महाराज ने अपने हाथ खोलते हुए ऊंचा शॉट लगाया। गेंद एक बार फिर से 6 रन के लिए गई।
81.6 रूट टू महाराज : 4 बाय, महाराज की एक गेंद महाराज को भी छका गई। दक्षिण अफ्रीका को चार बाय के रन मिले। यानी एक ओवर में 28 रन। उसमें से 24 महाराज ने बनाए।

केशव से पहले इनके नाम दर्ज था रिकॉर्ड

SA vs ENG : JOE Root got the most embarrassing record of Test cricket
28 ब्रायन लारा बनाम आर पीटरसन, जोहानिसबर्ग 2003
28 जॉर्ज बैली बनाम जेम्स एंडरसन, पर्थ 2013
28 केशव महाराज बनाम जो रूट, पोर्ट एलिजाबेथ 2020
27 शाहिद अफरीदी बनाम हरभजन सिंह, लाहौर, 2005

देखें लारा द्वारा खेली गई पारी

रूट ने रिकॉर्ड भी बनाया

SA vs ENG : JOE Root got the most embarrassing record of Test cricket
रूट ने इस मैच में बतौर कप्तान 4 विकेट लेकर नया रिकॉर्ड भी बनाया। रूट से पहले एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने 2006 में ब्रिसबेन के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 रन देकर 4 विकेट लिए थे। रूट ने 29 ओवरों में 13 मेडन फेंककर 87 रन देते हुए 4 विकेट चटकाईं।

इंगलैंड ने टेस्ट जीता
इंगलैंड ने पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट पारी और 53 रन से जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले खेलने उतरी इंगलैंड ने बेन स्टोक्स और ओली पोप के शतकों की बदौलत 499 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 209 तो दूसरी पारी में महज 237 रनों पर ही सिमट गई। इंगलैंड इसके साथ ही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है। चौथा टेस्ट जोहानिसबर्ग में 24 जनवरी को खेला जाएगा।