Sports

खेल डैस्क : क्विंटन डी कॉक (174) ने वानखेड़े स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए क्रिकेट विश्व कप (Cricket World Cup) का अपना तीसरा शतक जड़ा। डीकॉक 2015 और 2019 विश्व कप में एक भी शतक नहीं लगा पाए थे लेकिन मौजूदा विश्व कप की 5 में से 3 पारियों में वह शतक लगा चुके हैं। इसी तरह उन्होंने बतौर विकेटकीपर विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी बनाया। डीकॉक (Quinton de Kock) ने ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2007 फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 149 रन बनाए थे। पढ़ें डीकॉक के रिकॉर्ड-


वनडे में ओवरऑल विकेटकीपर बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर
183* - महेंद्र सिंह धोनी बनाम श्रीलंका
178 - डी कॉक बनाम ऑस्ट्रेलिया
176 - लिटन दास बनाम जिमबाब्वे
174 - डी कॉक बनाम बांगलादेश

 

SA vs BAN, Quinton de Kock, Cricket world cup 2023, Quinton de Kock hundred, Quinton de Kock in world cup, SA बनाम BAN, क्विंटन डी कॉक, क्रिकेट विश्व कप 2023, क्विंटन डी कॉक शतक, विश्व कप में क्विंटन डी कॉक

 


सबसे तेज 20वां वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी
108 - हाशिम अमला
133 - विराट कोहली
142 - डेविड वार्नर
150 - क्विंटन डी कॉक
175 - एबी डिविलियर्स
183 - रोहित शर्मा
195 - रॉस टेलर
197 - सचिन तेंदुलकर
डीकॉक इस रिकॉर्ड में हमवत्न डीविलियर्स से आगे निकल गए हैं। हालांकि वनडे में डीविलियर्स के 25 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ना डीकॉक के लिए मुश्किल है। लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाजों की टॉप लिस्ट में जगह बनाने में जरूर कामयाब हो गए हैं। 

 

SA vs BAN, Quinton de Kock, Cricket world cup 2023, Quinton de Kock hundred, Quinton de Kock in world cup, SA बनाम BAN, क्विंटन डी कॉक, क्रिकेट विश्व कप 2023, क्विंटन डी कॉक शतक, विश्व कप में क्विंटन डी कॉक

 


दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा शतक
27 हाशिम अमला
25 एबी डीविलियर्स
21 हर्षल गिब्स
20 क्विंटन डीकॉक
17 जैक कैलिस
उम्मीद है कि जिस तरह की फॉर्म में डिकॉक अभी चल रहे हैं वह हर्षल गिब्स का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। डीकॉक पहले ही बोल चुके हैं कि यह विश्व कप उनका आखिरी है। वह वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले रहे हैं। ऐसे में वह अपनी विदाई का पूरा यादगार बनाने की कोशिश करेंगे।

 

SA vs BAN, Quinton de Kock, Cricket world cup 2023, Quinton de Kock hundred, Quinton de Kock in world cup, SA बनाम BAN, क्विंटन डी कॉक, क्रिकेट विश्व कप 2023, क्विंटन डी कॉक शतक, विश्व कप में क्विंटन डी कॉक


एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक शतक
5 - रोहित शर्मा (2019)
4 - कुमार संगकारा (2015)
3 - मार्क वॉ (1996)
3 - सौरव गांगुली (2003)
3 - मैथ्यू हेडन (2007)
3 - डेविड वार्नर (2019)
3 - क्विंटन डी कॉक (2023)*

डीकॉक ने अभी क्रिकेट विश्व कप में कम से कम 5 पारियां खेलनी हैं। अगर वह दो शतक लगाने में भी कामयाब रहे तो वह रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बराबर कर लेंगे जोकि उन्होंने 2019 क्रिकेट विश्व कप के दौरान बनाया था। एक शतक लगाने के साथ वह श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगाकारा की बराबरी कर लेंगे जिन्होंने 2015 विश्व कप में यह रिकॉर्ड बनाया था।