Sports

मॉस्को : विम्बलडन अधिकारी यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के समाप्त न होने की स्थिति में रूसी खिलाड़ियों को 2023 चैंपियनशिप से प्रतिबंधित करने पर विचार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति की रूसी एथलीटों को 2024 क्वालीफायर से प्रतिबंधित करने की योजना ने ऑल इंग्लैंड क्लब और लॉन टेनिस एसोसिएशन के इरादों को और मजबूत किया है।

ऑल इंग्लैंड क्लब और लॉन टेनिस एसोसिएशन ने विम्बलडन 2022 में भी रूसी और बेलारूसी खिलाडिय़ों पर प्रतिबंध लगाया था, जिसके कारण पुरुषों के टेनिस संगठन एटीपी और महिलाओं के डब्ल्यूटीपी ने इस साल के आयोजन से विश्व रैंकिंग पॉइंट हटा लिए थे। डब्ल्यूटीए ने दोनों आयोजकों पर संयुक्त 10 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया था। अगले साल होने वाले टूर्नामेंट में प्रतिबंध पर फैसला मार्च से पहले नहीं आएगा।