Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : यशस्वी जायसवाल ने फॉर्म में लौटते ही शतक जड़ा और जयपुर के सवाईं मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में अपनी टीम को आसान जीत दिला दी। जायसवाल जोकि सीजन में अर्धशतक बनाने के लिए तरस रहे थे, ने मुंबई के खिलाफ लय हासिल कर ली और अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ा। मुंबई ने मुकाबले में पहले खेलते हुए तिलक वर्मा के 65 और नेहल वडेहरा के 49 रनों की बदौलत 179 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान को जायसवाल और बटलर ने मजबूत शुरूआत दी। बटलर जिन्होंने पिछले मुकाबले में शतक जड़ा था, ने इस बार चावला की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 35 रन बनाए। इसके बाद जायसवल ने 104 तो राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने 38 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। 
 

मुंबई इंडियंस : 179/9 (20 ओवर)

मुंबई को पहले ही ओवर में झटका लगा जब ट्रेंट बोल्ट ने रोहित शर्मा को 6 पर संजू सैमसन के हाथों कैच आऊट करवा दिया। अगले ही ओवर में संदीप शर्मा ने भी मुंबई को झटका देते हुए ईशान किशन का विकेट निकाल लिया। ईशान खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर संदीप शर्मा का शिकार हो गए। मोहम्मद नबी ने पिच पर कुछ समय बिताया और 17 गेंदों पर 23 रन बनाए। उन्हें राजस्थान के स्पिनर युजी चहल ने अपनी ही गेंद पर लपका। यह चहल का आईपीएल में 200वां विकेट था। वह यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले गेंदबाज हैं। नेहल ने 24 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। इसके बाद हार्दिक पांड्या 10 रन बनाकर आऊट हो गए। तिलक वर्मा अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। तिलक ने 45 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। वह संदीप शर्मा का शिकार बने। संदीप ने इसी ओवर में जेराल्ड और टिम डेविड का विकेट निकालकर अपना फिफर पूरा किया। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए।

 

यह भी पढ़ें:- MI vs RR : 'फर्स्ट ओवर किंग' बने ट्रेंट बोल्ट, रोहित की विकेट चटका बनाया रिकॉर्ड

 

यह भी पढ़ें:- RR vs MI : युजी चहल के IPL में 200 विकेट पूरे, इस टीम के खिलाफ लिए सबसे ज्यादा, लिस्ट

 

यह भी पढ़ें:- RR vs MI : संदीप शर्मा ने बनाया इतिहास, राजस्थान रॉयल्स के लिए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

 

राजस्थान रॉयल्स : 183-1 (18.4 ओवर)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम को लंबे समय बाद ओपनर यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर का सहारा मिला। दोनों ने पावरप्ले में ही टीम स्कोर 61 रन पर ला खड़ा किया। बारिश के कारण जब मैच रुका तो जायसवाल 18 गेंदों पर 31 तो बटलर 18 गेंदों पर 28 रन बना चुके थे। 8वें ओवर में पीयूष चावला ने बटलर को बोल्ड कर दिया। बटलर ने 25 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 35 रन बनाए। 8वें ओवर में पीयूष चावला ने बटलर को बोल्ड कर दिया। बटलर ने 25 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 35 रन बनाए। बुरी फॉर्म से गुजर रहे जायसवाल भाी लय में दिखे। उन्होंने तेजतर्रार शॉट लगाए और अपना अर्धशतक पूरा किया। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन जब क्रीज पर आए तो उन्होंने जायसवाल को तेज खेलने की छूट दे दी। जायसवाल ने 60 गेंदों पर 9 चौके और 7 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए तो वहीं, सैमसन ने 38 रन बनाकर अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी।

 

ऐसी हुई अंक तालिका

राजस्थान 8 में से 7 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं, हार के बाद मुंबई इंडियंस सातवें स्थान पर आ गई है। मुंबई ने 8 में से पांच मुकाबले गंवा दिए हैं। उन्हें प्लेऑफ के लिए अब खूब मेहनत करनी होगी। अंक तालिका में अब कोलकाता दूसरे तो हैदराबाद तीसरे स्थान पर हैं। चेन्नई चौथे तो लखनऊ पांचवें स्थान पर है। अंक तालिका में आखिरी पर 8 में से 7 मुकाबले गंवाकर बेंगलुरु बनी हुई है।

 

दोनों टीमें की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह