Sports

जालन्धर : भारतीय हिटमैन यानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बांगलादेश के खिलाफ बर्मिंघम के मैदान पर शतक (104) लगाकर एक विश्व कप में 4 शतक लगाने का श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara) का रिकॉर्ड बराबरी कर लिया। रोहित ने  अपने शतक के लिए 90 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों के साथ 100 रन बनाए। रोहित इसके साथ ही विश्व कप के लीडिंग स्कोरर भी बन गए हैं। यही नहीं, रोहित अब भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। बांगलादेश के खिलाफ शतक उनके करियर का 26वां शतक था। रोहित ने इस विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 122, पाकिस्तान के खिलाफ 140, इंग्लैंड के खिलाफ 102 और बंगलादेश के खिलाफ 104 रन बनाये हैं। 

एक विश्व कप में भारत के लिए सबसे अधिक रन

673 सचिन तेंदुलकर (2003)
523 सचिन तेंदुलकर (1996)
544 रोहित शर्मा (2019)
482 सचिन तेंदुलकर (2011)

विश्व कप 2019 के लीडिंग स्कोरर

Rohit sharma photo, Rohit sharma images, Rohit sharma pic
544 रोहित शर्मा, भारत
516 डेविड वार्नर, ऑस्ट्रेलिया
504 आरोन फिंच, ऑस्ट्रेलिया
476 शाकिब अल हसन, बांगलादेश
476 जो रूट, इंगलैंड

विश्व कप में सबसे ज्यादा चौके

52 रोहित शर्मा, भारत
49 डेविड वार्नर, ऑस्ट्रेलिया
48 शाकिब अल हसन, बांगलादेश
47 आरोन फिंच, ऑस्ट्रेलिया
40 जॉनी बेयरस्टो, ऑस्ट्रेलिया

एक विश्व कप में सर्वाधिक शतक

Rohit sharma photo, Rohit sharma images, Rohit sharma pic
4 कुमार संगाकारा, श्रीलंका 2015
4 रोहित शर्मा, भारत 2019
3 सौरव गांगुली, भारत 2003
3 रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया

वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के

230 रोहित शर्मा
228 महेंद्र सिंह धोनी
195 सचिन तेंदुलकर
186 सौरव गांगुली

विश्व कप में सबसे तेज शतक

Rohit sharma photo, Rohit sharma images, Rohit sharma pic
6 शतक, 44 पारियां सचिन तेंदुलकर
5 शतक, 42 पारियां रिकी पोंटिंग
5 शतक, 35 पारियां कुमार संगकारा
5 शतक, 15 पारियां रोहित शर्मा

बतौर ओपनर सबसे ज्यादा औसत

रोहित शर्मा - 127 पारियां, 57.88 औसत
हाशिम अमला - 175 पारियां, 49.89 औसत
सचिन तेंदुलकर - 340 पारियां, 48.29 औसत
ब्रायन लारा - 52 पारियां, 46.08 औसत
तिलकरत्ने दिलशान - 176 पारियां, 46.04 औसत

इंग्लैंड में सर्वाधिक वनडे शतक

PunjabKesari, Rohit sharma photo, Rohit sharma images, Rohit sharma pic

8 जो रूट
8 मार्केस ट्रेस्कोथिक
6 जेसन रॉय
5 रोहित शर्मा/ बेयरस्टो / बटलर / गूच / मॉर्गन

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 शतक

49 सचिन तेंदुलकर
41 विराट कोहली
30 रिकी पोंटिंग
28 सनथ जयसूर्या
27 हाशिम अमला
26 रोहित शर्मा

(रिकॉर्ड : भारत और बांगलादेश मैच की पहली पारी तक)