Sports

नई दिल्ली : शीर्ष पैरा-एथलीट मरियाप्पन थंगावेलू को टोक्यो पैरालम्पिक खेलों के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया। टोक्यो पैरालम्पिक खेल 24 अगस्त से 5 सितंबर तक होंगे। राष्ट्रीय संस्था की कार्यकारी समिति ने ध्वजवाहक के लिए 2016 रियो पैरालम्पिक में टी-42 स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले ऊंची कूद के एथलीट थंगावेलू का चयन किया। 

Rio olympic, Gold medalist, Mariyappan Thangavelu, Flag bearer of Tokyo Paralympics, Sports news, मरियाप्पन थंगावेलू, टोक्यो पैरालम्पिक

पैरा एथलेटिक्स के चेयरमैन आर सत्यनारायण ने कहा कि मरियप्पन थंगावेलू टोक्यो पैरालम्पिक में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। 25 वर्षीय थंगावेलू को पिछले साल देश के शीर्ष खेल पुरस्कार खेल रत्न से सम्मानित किया गया था। चयन समिति ने 24 पैरा एथलीटों को टोक्यो पैरालम्पिक के लिए चुना है।

Rio olympic, Gold medalist, Mariyappan Thangavelu, Flag bearer of Tokyo Paralympics, Sports news, मरियाप्पन थंगावेलू, टोक्यो पैरालम्पिक