Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल 2022 का 49वां मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक की आक्रामक पारी के बदौलत 20 में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाने में कामयाब हो पाई। जवाब में आई चेन्नई की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई और 13 रन से मैच हार गई।

ये भी पढ़े - CSK vs RCB मैच में बनी एक और जोड़ी, भरे स्टेडियम में लड़की ने किया प्रपोज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (पहली पारी)

  • आरसीबी की ओर से फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली बतौर ओपनर्स उतरे। कोहली जहां एक तरफ सधी हुई पारी खेलते नजर आए तो वहीं, डुप्लेसिस ने शुरूआत से शॉट लगाने शुरू कर दिए। 
  • पहले पावरप्ले में आरसीबी ने बिना विकेट खोकर 57 रन बनाए। 8वें ओवर में जडेजा एक बार फिर से डुप्लेसिस का शिकार करने में कामयाब रहे। डुप्लेसिस ने 22 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए। 
  • आरसीबी को मैक्सवेल से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह भी महज तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें उथप्पा की एक स्टीक थ्रो पर धोनी ने रन आऊट किया। 
  • विराट जब 30 रन बनाकर खेल रहे थे तब चेन्नई के स्पिनर मोईन अली ने उन्हें बोल्ड कर दिया। कोहली के फैंस के लिए चिंता की बात यह रही कि उनकी स्ट्राइक रेट 100 से भी नीचे रही।
  • आरसीबी का चौथा विकेट रजत पाटीदार के रूप में गिरा जिन्होंने 15 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। 
  • अच्छी बल्लेबाजी कर रहे महिपाल लोमरोर को महेश थीक्षना ने 42 रन पर आउट कर टीम को 5वीं सफलता दिलाई। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 2 छक्के लगाए। 
  • थीक्षना की अगली ही गेंद वानिंदु हसरंगा बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। हसंरगा शून्य पर आउट हुए। इसी ओवर में शहबाज अहमद भी एक रन बनाकर चलते बने।
  • अंतिम कुछ गेंदों पर दिनेश कार्तिक ने बड़े शॉट्स खेले और टीम के स्कोर 171 रन तक ले गए। उन्होंने 15 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और 2 छक्के की मदद से 26 रन की नाबाद पारी खेली। 

ये भी पढ़े - IPL 2022 : मुकेश चौधरी ने बाउंड्री से दौड़ते हुए पकड़ा गजब का कैच, देखें वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स (दूसरी पारी)

  • चेन्नई की ओर से रुतुराज गायकवाड़ और ड्वेन कॉनवे ओपनिंग क्रम पर उतरे। गायकवाड़ एक बार फिर रंग में दिखे। उन्होंने शाहबाज अहमद की गेंद पर आऊट होने से पहले 23 गेंदों में तीन चौके और 1 छक्के की मदद से 27 रन बनाए।
  • चेन्नई के लिए बुरी बात यह रही कि स्टार बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 
  • चेन्नई को अंबाति रायुडू से उम्मीद थी। रायुडू ने आते ही बड़ा शॉट भी लगाया लेकिन मैक्सवेल की एक गेंद उनका विकेट ले उड़ी। 
  • वानिंदु हसरंगा ने अर्धशतक बनाकर खेल रहे डेवॉन कोनवे को आउट करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई। कोनवे 37 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।
  • हर्षल पटेल ने रविंद्र जडेजा को 5 रन पर आउट करके चेन्नई को 5वां झटका दिया। इसके बाद हर्षल का अगला शिकार मोईन अली बने। मोईन अली 27 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए।
  • हेजलवुड ने धोनी को आउट कर बेंगलुरु को बड़ी सफलता दिलाई। धोनी 2 रन बनाकर रजत पाटीदार को कैच थमा बैठे और चलते  बने।
  • आखिरी ओवर फेंकने आए हर्षल पटेल ने प्रिटोरिय को आउट कर अपनी तीसरी सफलता हासिल की। प्रिटोरियस 8 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए।

ये भी पढ़े - IPL 2022 : धोनी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, CSK के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

प्लेइंग 11 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (c), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (w), महिपाल लोमरोर, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।

चेन्नई सुपकिंग्स : रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (w/c), रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, महेश थीक्षाना।