Sports

खेल डैस्क : पेरिस ओलिम्पिक में सब कुछ नया और सब कुछ अनोखा करने के चक्कर में ओलिम्पिक प्रबंधन लोगों के विरोध का सामना कर रहा है। इतिहास में पहली बार होना है जब किसी ओलिम्पिक का उद्घाटन समारोह किसी नदी (सीन) पर होना है। विभिन्न नांव पर सवार 10,500 एथलीट, कोच, नेता और कर्मचारी नाव परेड के रूप में पेरिस के मध्य से साढ़े 3 मील की दूरी तय करते हुए जार्डिन डेस प्लांटेस के पास ऑस्टर्लिट्ज ब्रिज से होते हुए ट्रोकाडेरो में एफिल टॉवर के सामने इनेना ब्रिज पर रुकेंगे।  यह नदी बीते कुछ सालों से अपने अत्यधिक पॉल्यूशन लैवल बढ़ने के कारण चर्चा में है। फ्रांस सरकार यह दावा ठोककर कि नदी को साफ करवा दिया गया है, में 2 ओलिम्पिक इवैंट (मैराथन स्विमिंग और ट्राइथलॉन) करवाने की रूपरेखा बना चुकी है। वहीं, कुछ समाजसेवी संस्थाएं इसके विरोध में आ गई हैं।

 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, Paris Olympic, Paris Olympics Parade, Seine River, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, पेरिस ओलंपिक, पेरिस ओलंपिक परेड, सीन नदी

 

उन्होंने कहा है कि प्रबंधन वाहवाही के चक्कर में एथलीट्स की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। ओलिम्पिक इवैंट नदी में न करवाए जाएं इसके लिए वह ह्यूमन वेस्ट मटेरियल नदी में फैंकने के लिए भी तैयार हैं। फ्रांस सरकार लोगों के बढ़ते विरोध के कारण ओलिम्पिक परेड को फ्रांस के सबसे बड़े स्टेडियम स्टेड डी फ्रांस में करवाने की योजना पर भी काम कर रहा है लेकिन उनकी प्राथमिकता अभी भी सीन नदी पर परेड करवाने की है, जिससे विरोध होने का खतरा और बढ़ गया है। और तो और पेरिस शहर की मेयर ऐनी हिडाल्गो ने बीते दिनों नदी में खुद स्विमिंग कर इसे सुरक्षित बताने की कोशिश की लेकिन विरोधियों ने इसे राजनीति से प्रेरित मानकर इससे किनारा कर लिया था।



इसलिए खड़ी हुई समस्या

Paris Olympics 2024, Paris 2024, Paris Olympic, Paris Olympics Parade, Seine River, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, पेरिस ओलंपिक, पेरिस ओलंपिक परेड, सीन नदी


19वीं सदी के अंत में जब शहर की आबादी बढ़ी तो फ्रांसीसी सम्राट नेपोलियन के शहर योजनाकार जॉर्जेस यूजीन हॉसमैन ने एक संयुक्त सीवर प्रणाली शुरू की, जहां सड़कों और गलियों से गंदा और बारिश का पानी एक जगह इकट्ठा किया जाता और फिर उसे बाहर निकाल दिया जाता था। लेकिन पिछली सदी में बढ़ते प्रदूषण और भारी बारिश के कारण यह पानी सीन नदी में जाने लगा जिससे इसमें बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ गई। फ्रांस सरकार लंबे समय से नदी को बैक्टीरिया से मुक्त करने की कोशिश कर रही है लेकिन ज्यादा बारिश और ओवरफ्लो सीवरेज के कारण यह संभव होता दिख नहीं रहा है।

 

 

ब्रेकडांसिंग इवैंट पर सबकी नजरें
 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, Paris Olympic, Paris Olympics Parade, Seine River, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, पेरिस ओलंपिक, पेरिस ओलंपिक परेड, सीन नदी

ओलिम्पिक में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा ब्रेकडांसिंग बटोर रहा है। 2018 में ब्यूनस आयर्स में युवा ओलिम्पिक खेलों के दौरान इसे शामिल किया गया था। अब पेरिस ओलिम्पिक में इसे एंट्री मिल गई है। प्रतियोगिता तुइलरीज गार्डन के बाहर प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड में होगी। इसमें पुरुषों और महिलाओं दो कैटेगरी 16 बी-बॉयज और 16 बी-गर्ल्स में गोल्ड मैडल के लिए लड़ाई होगी।

 

 

ओलिम्पिक की शताब्दी मनाएगा फ्रांस

 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, Paris Olympic, Paris Olympics Parade, Seine River, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, पेरिस ओलंपिक, पेरिस ओलंपिक परेड, सीन नदी


फ्रांस के लिए यह ओलिम्पिक इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने 1924 में शैमॉनिक्स के अल्पाइन गांव में शीतकालीन ओलिम्पिक खेलों की मेजबानी की थी। अब ठीक 100 बाद एक बार फिर से उनके पास मेजबानी है। पहली बार यहां खेल 1900 में आयोजित किए गए थे। शैमॉनिक्स 1924 के बाद फ्रांस सरकार ने 1968 ओलिम्पिक ग्रेनोबल में तो 1992 ओलिम्पिक अल्बर्टविले में आयोजित किए थे।

 

 

पेरिस से 15,705 किमी. दूर होगी सर्फिंग

 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, Paris Olympic, Paris Olympics Parade, Seine River, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, पेरिस ओलंपिक, पेरिस ओलंपिक परेड, सीन नदी


ओलिम्पिक इतिहास में पहली बार मेजबान शहर अपने किसी विदेशी क्षेत्र में किसी कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। ताहिती में तेहुपो'ओ समुद्र तट पर इस वर्ष की सर्फिंग प्रतियोगिता होगी जोकि दुनिया के सबसे प्रभावशाली लहर स्थलों में से एक है। यह पेरिस से 15,705 किमी. दूर है।

 

 

पेरिस ओलिम्पिक का शुभंकर है फ्रीजियन कैप

 

Paris Olympics 2024, Paris 2024, Paris Olympic, Paris Olympics Parade, Seine River, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, पेरिस ओलंपिक, पेरिस ओलंपिक परेड, सीन नदी


ओलिम्पिक शुभंकर के लिए पेरिस प्रबंधन ने फ्रीजियन कैप चुनी है जोकि फ्रांस की स्वतंत्रता का चित्रण करती है। यह टोपी मूल रूप से मुक्त रोमन दासों द्वारा पहनी जाती थी। मैरिएन के स्वतंत्रता का प्रतीक चित्र में इसे देखा जा सकता है।

 

 

चैम्पियंस पार्क में विजेता एथलीट्स से मिलें
Paris Olympics 2024, Paris 2024, Paris Olympic, Paris Olympics Parade, Seine River, पेरिस ओलंपिक 2024, पेरिस 2024, पेरिस ओलंपिक, पेरिस ओलंपिक परेड, सीन नदी

एफिल टॉवर के सामने चैंपियंस पार्क बना है जहां प्रशंसक ओलिम्पिक मैडल विजेता प्लेयरों से मिल सकेंगे। यहां हर रोज रंगारंग कार्यक्रम भी होगा। शाम साढ़े 5 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम की टिकट निशुल्क होगी। पार्क में शाम 7:30 से 11:30 बजे तक प्रमुख खेल आयोजनों का सीधा प्रसारण विशाल स्क्रीन पर होगा।