Sports

कल भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा हॉकी मैच

पिछले 48 वर्ष में संसारपुर ने नहीं दिया कोई ओलिंपियन

स्पोर्ट्स डेस्क : जालंधर के संसारपुर (Sansarpur) गांव को किसी समय में हाकी (Hockey) की नर्सरी कहा जाता था। यहां से कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले थे। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में गांव मिट्ठापुर ने भारतीय हाकी टीम को कई ओलिंपियन और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। इस कारण संसारपुर की जगह मि‌ट्ठापुर लेता हुआ दिख रहा है और अब इसे हाकी की नई नर्सरी के रूप में जाना जा रहा है। 

पिछले ओलिंपिक (Olympics) में पदक जीतने वाली भारतीय हाकी टीम (Hockey India) में कप्तान सहित तीन खिलाड़ी मिट्ठापुर गांव से ही संबंधित थे। इनमें तत्कालीन कप्तान मनप्रीत सिंह, (Manpreet Singh) मनदीप सिंह और वरुण कुमार शामिल थे। इनमें से मनप्रीत और मनदीप (Mandeep Singh) इस बार भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। 

PunjabKesari

मिट्ठापुर के कुछ खिलाड़ियों ने पिछले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। पहले गांव में स्थित दर्शन सिंह केपी हाकी स्टेडियम में कई वर्षों से टर्फ नहीं लगी थी। खिलाड़ी घास वाले मैदान में अभ्यास करते थे। तुब लोगों ने इसी गांव से निकले ओलिंपियन व तत्कालीन खेल मंत्री परगट सिंह के समक्ष टर्फ बिछाने की मांग उठाई थी। उस समय परगट सिंह ने भी युवाओं का जज्बा देखते हुए स्टेडियम में टर्फ बिछाने के लिए 6.85 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की थी। इस राशि से स्टेडियम की चारदीवारी और लाइटें भी लगाई जानी थीं। अब मैदान में टर्फ बिछ चुकी है और स्टेडियम का उद्घाटन होना है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही इसका उद्घाटन कर सकते हैं। पेरिस ओलिंपिक में मनप्रीत और मनदीप के अलावा जालंधर के गांव खुसरोपुर से हार्दिक सिंह व रामा मंडी के सुखजीत सिंह भी शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें : Paris Olympics 2024 : पहले ही दिन अच्छी खबर, भारतीय तीरंदाजों ने हासिल की क्वार्टर फाइनल बर्थ

ये भी पढ़ें : Paris Olympics 2024 : वुमन स्पैशल है ओलिम्पिक, हिस्सेदारी है 50 फीसदी, जानें इतिहास

पिछले 48 वर्ष में संसारपुर ने नहीं दिया कोई ओलिंपियन 

संसारपुर को हाकी की नर्सरी इसलिए कहा जाता था, क्योंकि लोगों का मानना था कि यहां हाकी की पौध (जूनियर खिलाड़ी) तैयार होती थी। इस गांव ने देश को 14 ऑलिंपियन दिए। इनमें कर्नल गुरमीत सिंह, ऊधम सिंह, गुरदेव सिंह, दर्शन सिंह, कर्नल बलबीर सिंह, बलबीर सिंह, जगजीत सिंह, अजीत पाल सिंह, गुरजीत सिंह कुलार, तरसेम सिंह, हरदयाल सिंह, हरदेव सिंह, जगजीत सिंह, बिंदी कुलार के नाम शामिल है। हालांकि वर्ष 1976 के बाद से इस गांव से कोई ओलिंपियन नहीं निकला। कारण था कि यहां के ऑलिंपियन व प्रमुख कांच दूर-दराज शहरों में बस गए और गांववासियों ने भी इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। 

PunjabKesari

पद मिला तो परगट सिंह ने मिट्ठापुर की हालत संवारी 

मिट्ठापुर ने देश को ओलिंपियन परगट सिंह (Pargat Singh), भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान मनाप्रीत सिंह, मनदीप खिलाड़ी दिए है। इनमें से परगट सिंह बाद में राजनीति में आ गए और सरकार की कैबिनेट में खेल मंत्री तक बने। जब वे मंत्री बने तो उन्होंने गांववासियों के आग्रह पर स्टेडियम की नुहार बदलने के लिए फंड मुहैया करवाए। इसके साथ-साथ वे खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करते रहे। यही कारण है कि अब मिट्ठापुर में हाकी की पौध तैयार हो रही है। यहां चलने वाले हाकी अकादमी में करीब 100 से अधिक खिलाडी अभ्यास कर रहे हैं।

हाकी का पहला मैच कल, जालंधरियों पर नजर

पेरिस ओलिंपिक में भारतीय हाकी टीम का पहला मुकाबला 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के साथ है। भारतीय टीम में पंजाब के 10 खिलाड़ी हैं, जिनमें से 4 जालंधर के हैं। इनमें ओलिपियन मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुखजीत सिंह शामिल हैं। पहले मैच मैं इन सभी पर नजर रहेगी और शहरवासियों ने इन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं। पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह वमनदीप सिंह मिट्‌ट्ठापुर, हार्दिक सिंह खुसरोपुर और सुखजीत सिंह रामा मंडी के रहने वाले हैं। पिछले ओलिंपिक में जालंधर के मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वजवाहक हैं। सभी को उम्मीद है कि टीम इस चार पदक का रंग बदलने के लिए मैदान में उतरेगी। 

PunjabKesari

पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय हॉकी टीम 

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश 
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय 
मिडफील्डर: राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद 
फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह, गुरजंत सिंह 
वैकल्पिक खिलाड़ी: नीलकंठ शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक 

भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक कार्यक्रम

भारत बनाम न्यूजीलैंड - 27 जुलाई (रात 9 बजे)
भारत बनाम अर्जेंटीना - 29 जुलाई (शाम 4:15 बजे)
भारत बनाम आयरलैंड - 30 जुलाई (शाम 4:45 बजे)
भारत बनाम बेल्जियम - 1 अगस्त (दोपहर 1:30 बजे)
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - 2 अगस्त (शाम 4:45 बजे)