Sports

खेल डैस्क : ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में जीत के साथ ही नोवाक जोकोविच ने एटीपी रैंकिंग में भी छलांग लगा दी है। 35 वर्षीय सर्बियाई ने स्पेन के कार्लोस अलकराज को पछाड़कर चार स्थान की छलांग लगाई है। अलकराज चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे वह अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं। जोकोविच के लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल चार स्थान नीचे छठे स्थान पर आ गए हैं। 


एटीपी रैंकिंग 
1. नोवाक जोकोविच 7070 (+4)
2. कार्लोस अल्कराज 6730 (-1)
3. स्टेफानोस सितसिपास 6195 (+1)
4. कैस्पर रूड 5765 (-1)
5. एंड्री रुबलेव 4200 (+1)
6. राफेल नडाल 3815 (-4)
7. फेलिक्स ऑगर-अलियासिम 3715
8. टेलर फ्रिट्ज 3410 (+1)
9. होल्गर रूण 3046 (+1)
10. ह्यूबर्ट हर्कज 2995 (+1)