Sports

नई दिल्ली : डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. की मशहूर रैसलर निकी बेला का कहना है कि वह भविष्य में जुड़वा बच्चे चाहती हैं। लंबे समय से रैसलर जॉन सीना के साथ रोमांटिक रिश्ता रखने वाली निकी ने इसी साल जॉन से दूरी बनाकर अपने पुराने डांस पार्टनर अत्रिम चिगविंतसेव के साथ नजदीकियां बढ़ा ली थीं। खबर है कि दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। निकी ने अपने रियालिटी शो ‘टोटल बेलाज’ में कहा कि मैं जल्द मां बनना चाहती हूं। लेकिन एक नहीं बल्कि नहीं जुड़वां बच्चों की। उनका कहना था, मैं एक बेटा और बेटी चाहती हूं। एक बार में ही यह सब हो जाए तो अच्छा है। शो के दौरान अत्रिम भी निकी के साथ थे। 

Nikki Bella wants twin children after breaking up with John Cena

निकी ने कहा- मैंने कभी बच्चों की संख्या के बारे में नहीं सोचा। पर अपने माता-पिता की तरह मैं भी एक से ज्यादा चाहूंगा। कम से कम दो तो होने चाहिए, क्योंकि किसी के साथ बड़े होने का अहसास अच्छा है। मेरी मेरे भाई के साथ खूब पटती है। निकी और 41 वर्षीय जॉन सेना ने बीते वर्ष शादी से ठीक पहले रिश्ता तोड़कर सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि रिश्ता तोडऩे के बाद भी रूठने-मनाने की प्रक्रिया भी चली लेकिन आखिरकार दोनों ने अलग ही होना बेहतर समझा। जॉन अब इंजीनियर शॉय शारियाजादे से प्यार की पींगें बढ़ा रहे हैं।

Punjab kesari Sports John cena Nikki bella WWE hot photo image

Punjab kesari Sports John cena Nikki bella WWE hot images photo

बता दें कि अत्रिम के साथ निकी की जान-पहचान बहुत पुरानी है। दरअसल, निकी रैसलिंग के अलावा रियालिटी डांस शो ‘डांसिंग विद द स्टार’ में भी काम कर चुकी है। इसके बाद निकी रैसलिंग में बिजी हो गई लेकिन अत्रिम से उन्होंने संपर्क बनाए रखा। रैसलिंग में निकी ने लंबे समय तक सुपरस्टार जॉन सीना को डेट किया। दोनों में सगाई हो गई थी। लेकिन पिछले साल शादी से एक महीने पहले ही दोनों पीछे हटा गए। शादी न होने की कई वजह सामने आई।