Sports

लखनऊ : पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कोच संजय बांगर ने कहा कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाजेां के समूह में मोहसिन खान सबसे अधिक प्रभावित कर रहे है और चयनकर्ताओं की उन पर करीब से नजर होनी चाहिए। 

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार रात खेले गये मुकाबले में 23 रन देकर 5 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज को लेकर बांगर ने कहा, 'अगर आप हमारे बाएं हाथ के सीमरों के समूह को देखें, तो मोहसिन सबसे अधिक प्रभावित करते हैं, क्योंकि उन्हें अतिरिक्त उछाल मिलता है, वह उस लेंथ पर लगातार हिट कर सकते हैं और उनके पास ‘हेवी बॉल' है, जैसा अक्सर कहा जाता है। एक शानदार बाएं हाथ का सीमर बनने के लिए जो गुण चाहिए, वह सब उनमें है और चयनकर्ताओं की नजर उन पर करीब से होनी चाहिए।' 

उन्होंने कहा, 'बहुत समय हो गया है और अब बात अपनी सर्वश्रेष्ठ फिटनेस दोबारा हासिल करने की है क्योंकि भारतीय प्रतिभा में इस तरह की स्किलसेट वाले खिलाड़ी बहुत कम हैं। हमारे पास बल्लेबाज बहुत हैं, लेकिन जो चीज कम है वह बाएं हाथ के सीम गेंदबाजो की विविधता। टी20 विश्व कप विजेता टीम में अर्शदीप सिंह ऐसे अकेले विशेषज्ञ थे।' 

NO Such Result Found